×

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन की कैसी है तबीयत ? हेल्थ पर आया ताजा अपडेट

डेमियन मार्टिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1992-93 की सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था.उन्होंने आखिरी टेस्ट एशेज 2006-07 में खेला.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 4, 2026 2:41 PM IST

Damien Martyn Health Update: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस से जूझ रहे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार को उनके परिवार के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. मार्टिन को हाल ही में दिमागी बुखार (मेनिन्जाइटिस) का पता चलने के बाद गोल्ड कोस्ट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

दाएं हाथ के 54 साल के इस पूर्व बल्लेबाज ने 67 टेस्ट मैच खेले, वह अस्पताल में कोमा में थे. ‘हेराल्ड सन स्पोर्ट’ के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने के बाद अपने पहले बयान में क्रिकेटर के परिवार ने कहा , डेमियन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है,मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस पूर्व खिलाड़ी के परिवार ने अपने पहले सार्वजनिक बयान में गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति अपनी ‘कृतज्ञता’ व्यक्त की है.

TRENDING NOW

डेमियन मार्टिन का इंटरनेशनल करियर

डार्विन में जन्मे मार्टिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1992-93 की सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था.उन्होंने आखिरी टेस्ट एशेज 2006-07 में खेला जिसके बाद वह कमेंट्री करने लगे. उन्होंने 208 वनडे में 40.8 की औसत से रन बनाये और 1999 तथा 2003 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम के सदस्य थे. उन्होंने 2003 फाइनल में भारत के खिलाफ नाबाद 88 रन बनाये थे, जबकि ऊंगली में फ्रैक्चर के बाद वह बल्लेबाजी कर रहे थे. वह 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे.