6,6,6,6,6: एक ओवर में 38 रन, इंग्लिश स्पिनर ने लगातार 5 छक्के खाकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड युवा स्पिनर शोएब बशीर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. शोएब ने एक ओवर में लगातार 5 छक्के खाते हुए कुल 38 रन लुटाए. इस तरह उनके नाम काउंटी चैम्पियनशिप के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर हो गया.

Edited By : Vanson Soral |Jun 24, 2024, 10:36 PM IST

Published On Jun 24, 2024, 10:36 PM IST

Last UpdatedJun 24, 2024, 10:36 PM IST

Shoaib Bashir

PIC- COUNTY CRICKET

वॉर्सेस्टर। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने सोमवार को इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप के एक मैच में एक ओवर में 38 रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 20 साल के बशीर ने वॉर्सेस्टर के लिये खेलते हुए सर्रे के खिलाफ यह ओवर फेंका जिसमें इंग्लैंड के ही डैन लॉरेंस ने पांच छक्के जड़े. ओवर की छठी गेंद लेग साउड के बाहर से सीमा पर गई जिससे पांच वाइड रन मिले. अगली गेंद नो बॉल रही जिस पर दो रन बने. यह काउंटी चैम्पियनशिप के इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर रहा. इससे पहले 1998 में सर्रे के एलेक्स टुडोर ने लंकाशर के खिलाफ एक ओवर में 38 रन दिए.

यह घटना मैच के दूसरे दिन घटी जब सर्रे पहले से ही 9 विकेट पर 437 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी. इस महंगे ओवर से पहले बशीर ने 37 ओवर फेंके और 137 रन देकर दो विकेट लिए थे. लेकिन उन्हें शायद ही पता था कि उनका 38वां ओवर काउंटी चैंपियनशिप के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन जाएगा. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वेलिंगटन के गेंदबाज बर्ट वेंस के नाम सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड हैं. उन्होंने फरवरी 1990 में कैंटरबरी के खिलाफ मैच में एक ओवर में 77 रन दिये थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शोएब बशीर टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर चुके हैं. पाकिस्तानी मूल के शोएब बशीर ने इसी साल इंग्लैंड के भारत दौरे पर अपना डेब्यू किया था. उन्होंने उस दौरे पर 3 मैचों की 5 पारियों में 17 विकेट अपने नाम किए थे. सीरीज का पहला मैच वह तय समय पर वीजा मिलने के कारण नहीं खेल पाए थे.

एफसी क्रिकेट में एक ओवर में बनाए गए सर्वाधिक रन (अतिरिक्त रन सहित):

  • 77 – ली जर्मन/रोजर फोर्ड (कैंटरबरी) बनाम रॉबर्ट वेंस (वेलिंगटन), 1990
  • 38 – एंड्रयू फ्लिंटॉफ (लंकाशायर) बनाम एलेक्स ट्यूडर (सरे), 1998
  • 38 – डैन लॉरेंस (सरे) बनाम शोएब बशीर (वर्क्स), 2024

Editor's Pick