हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में क्या बनती है परफेक्ट बैटिंग पोजिशन, डेनियल विटोरी ने किया खुलासा

IPL 2022 में अपना जलवा बिखेरने के बाद हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलते नजर आएंगे।

Edited By : Vanson Soral |May 31, 2022, 05:09 PM IST

Published On May 31, 2022, 05:09 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2022, 05:09 PM IST

गुजरात टाइटन्स को IPL 2022 का खिताब जिताने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या इन दिनों क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। हर कोई हार्दिक पांड्या और उनकी कप्तानी के बारे में बात कर रहा है। इस लिस्ट में अब न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का नाम जुड़ गया है।

IPL 2022 में अपना जलवा बिखेरने के बाद हार्दिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में टीम इंडिया की ओर से खेलते नजर आएंगे। इस सीरीज में हार्दिक किस नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे ये अभी तक तय नहीं हैं लेकिन विटोरी का मानना है कि गुजरात के कप्तान को टीम इंडिया में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया में हार्दिक आमतौर पर नंबर 5 और 6 पर बल्लेबाजी करने उतरते हैं लेकिन विटोरी का कहना है कि पांड्या के लिए सबसे बेस्ट बैंटिंग पॉजिशन नंबर 4 है। विटोरी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम से बातचीत में कहा, “अगर नंबर 4 पर हार्दिक फिट हो सकते हैं तो मुझे लगता है ये सही होगा। उनके लिए ये बेस्ट बैटिंग पॉजिशन हैं। आप सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी क इस जगह से हटाना नहीं चाहेंगे लेकिन अगर विकल्प है तो हार्दिक के लिए ये बैटिंग आर्डर बेहतर होगा। अभी मुझे लगता है कि वह नंबर 5 पर बैटिंग करेंगे। ऐसे में पंत को नंबर 6 पर खिलाया जा सकता है। ”

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में हार्दिक ने बतौर कप्तान बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। हार्दिक ने चोट से वापसी करते हुए इस टूर्नामेंट में बल्ले से न केवल 487 रन बनाए बल्कि गेंदबाजी में 8 बहुमूल्य विकेट अपनी झोली में डाले। IPL 2022 के खिताबी मुकाबले में भी उनका ये प्रदर्शन जारी रहा और 3 विकेट लेने के अलावा 34 रनों की अहम पारी खेली जिसकी बदौलत उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Editor's Pick