×

बीसीसीआई से मैंने नहीं मांगी मदद, मुझे पाकिस्तानी होने पर गर्व: कनेरिया

कनेरिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं। उनके पहले अनिल दलपत ने पाकिस्तान की ओर क्रिकेट खेला था।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 22, 2016 4:33 PM IST

दानिश कनेरिया © Getty Images
दानिश कनेरिया © Getty Images

प्रतिबंधित पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया ने गुरुवार को उन मीडिया रिपोर्टों से  इनकार किया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने अपनी पैरवी करने के लिए बीसीसीआई से मदद मांगी थी ताकि बीसीसीआई उनके मामले को आईसीसी तक पहुंचा सके। कनेरिया ने पीटीआई से कहा, “यह खबर गुमराह करने वाली है। मैंने एक रिपोर्टर से बातचीत की थी, लेकिन मेरी बातों की गलत शब्दों में व्याख्या की गई। मेरे केस की ताजा समीक्षा के लिए मेरा बीसीसीआई से किसी भी प्रकार की मदद  लेना का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट से निराश थे और पीड़ित महसूस कर रहे थे, लेकिन उनका किसी भारतीय फर्म के पास जाकर मदद  मांगने का कोई इरादा नहीं था। ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पांचवा वनडे: श्रृंखला में पहली जीत की तलाश में मेहमान

कनेरिया ने कहा, “हां, मैं निराश और आहत हूं साथ ही गंभीर कठिनाइयों से गुजर रहा हूं, लेकिन मैं गर्वित पाकिस्तान हूं। मैं सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि मुझे जीवन भर प्रतिबंधित करने के लिए क्या सुबूत हैं? मेरे केस को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ठंडे  बस्ते में क्यों डाल दिया? यह मायने नहीं रखता कि इस केस में क्या होता है , मैं क्यों किसी अन्य देश के पास मदद मांगने के लिए जाऊंगा। मैं सिर्फ पीसीबी के सामने मुझे एक बार और मौका देने के लिए अपील कर सकता हूं।” 35 साल के दानिश कनेरिया को साल 2012 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसेक्स काउंटी के दौरान अपने टीम के खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिए लुभाने के मामले में आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।

कनेरिया, जिसने स्पॉट फिक्सिंग में अपने शामिल होने को लेकर नकारा था, उन्होंने ईसीबी ट्रिब्यूनल व यूके के  कॉमर्शियल कोर्ट में अपनी याचिका दाखिल की थी, लेकिन दोनों जगह से उनकी याचिका खारिज कर दी गई। इस मामले को और तूल देते हुए ईसीबी ने सिंध हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें उसने मांग की है कि स्पॉट फिक्सिंग मामले में ईसीबी के पैसों की वसूली के लिए कनेरिया की जायदाद व अन्य चीजें बेचकर वसूली करवाई जाए।

गुरुवार को भारतीय मीडिया में आई रिपोर्टों के मुताबिक कनेरिया ने कहा था  कि वह पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू हैं इसलिए उसे परेशान किया जा रहा है और वह बीसीसीआई सचिन अनुराग ठाकुर से अनुरोध करेंगे कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर से उनके मामले को आईसीसी तक ले जाने के लिए कहें। कनेरिया के भाई विकी ने भी इस संबंध में बताया कि भारतीय बोर्ड से इस संबंध में मदद लेने की कोई योजना नहीं थी।

TRENDING NOW

विकी ने कहा, “साल 2010 के बाद से उसने बुरी परिस्थितियों का सामना किया है। वह निराश है और उसकी माली हालत बहुत कमजोर है। वह हर चीज को व्यस्थित रूप से कर पा रहा है क्योंकि हम ज्वाइंट परिवार में रहते हैं।” कनेरिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं। उनके पहले अनिल दलपत ने पाकिस्तान की ओर क्रिकेट खेला था। दानिश ने पाकिस्तान की ओर से 62 मैचों में खेलते हुए  261 विकेट लिए हैं।