श्रीलंका क्रिकेट ने गुणाथिलका को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से किया सस्पेंड

कोड ऑफ कंडक्ट के चलते गुणाथिलिका पर लगे सस्पेंशन पर जांच अभी बाकी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 23, 2018, 09:13 AM IST

Published On Jul 23, 2018, 09:13 AM IST

Last UpdatedJul 23, 2018, 09:13 AM IST

Danushka Gunathilaka © AFP

श्रीलंका क्रिकेट ने बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलिका को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मटों से सस्पेंड कर दिया है। हालांकि मामले की जांच अभी बाकी है। बोर्ड ने ये फैसला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सुनाया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/live-update-sri-lanka-vs-south-africa-2nd-test-at-colombo-day-3-728165″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एसएलसी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, “खिलाड़ी पर सस्पेंशन लगाने का फैसला टीम मैनेजमेंट के उसके कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने की शिकायत के बाद श्रीलंका क्रिकेट की प्रारंभिक जांच के बाद लगाया गया है।”

गुणाथिलिका के दोस्त पर रेप का आरोप

दानुष्का गुणाथिलिका पर आरोप है कि वो और उनके दोस्त दो नॉर्वियन महिलाओं को होटल में लेकर आए, जहां गुणाथिलिका ठहरे थे। उन्हीं में से एक महिला ने श्रीलंकाई मूल के ब्रिटिश पासपोर्ट वाले 26 साल के क्लब क्रिकेटर पर रेप का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने गुणाथिलिका के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

इसी बीच श्रीलंकाई बोर्ड ने कड़ा कदम उठाते हुए गुणाथिलिका को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सस्पेंड कर दिया है। बोर्ड ने गुणाथिलिका पर कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का आरोप लगाया है। नियम के मुताबिक सभी खिलाड़ियों को आधी रात से पहले होटल रूम में लौटना होता है, साथ ही उन्हें किसी मेहमान को साथ लाने की इजाजत नहीं है। गुणाथिलिका ने दोनों ही नियमों को उल्लंघन किया है।

कोलंबो से सिंहलीज क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद गुणाथिलिका पर लगा सस्पेंशन प्रभाव में आ जाएगा। मामले की पूरी जांच होने तक गुणाथिलिका को कोलंबो टेस्ट मैच की फीस नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में गुणाथिलिका पर गलत व्यवहार के चलते छह मैचों का बैन लगाया गया था। गुणाथिलिका पर भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ट्रेनिंग सेशन छोड़ देर रात तक पार्टी करने का आरोप था। हालांकि बाद में बैन को घटाकर तीन मैचों का कर दिया गया था।

गुणाथिलिका फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक (57, 61) जड़े हैं। ऐसे में उन पर लगा सस्पेंशन श्रीलंका टीम की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Editor's Pick