add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

क्रिकेट श्रीलंका ने ओपनर गुणाथिलका पर लगाया 6 मैच का प्रतिबंध

श्रीलंकाई ओपनर गुणाथिलका अब अगले छह मैच का प्रतिबंध खत्म करने के बाद ही मैदान पर वापसी कर पाएंगे।

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - July 27, 2018 2:18 PM IST

श्रीलंकाई ओपनर दनुष्का गुणाथिलका पर क्रिकेट श्रीलंका ने आचार संहिता का उल्लंघन और अनुबंधातम्क दायित्व तोड़ने का दोषी पाया है। बोर्ड ने गुणाथिलका पर छह इंटरनेशनल मैच खेलने पर पाबंदी लगा दी है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/westindies-pacer-alzarri-joseph-found-guilty-of-breaching-icc-code-of-conduct-729622″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंकाई ओपनर गुणाथिलका अब अगले छह मैच का प्रतिबंध खत्म करने के बाद ही मैदान पर वापसी कर पाएंगे। तीन मैच का प्रतिबंध उनपर आचार संहिता का उल्लंघन और अनुबंधातम्क दायित्व के लिए लगाया गया है जबकि बाकी के तीन का प्रतबिंध पिछली साल अक्टूबर में लगाए सजा का भाग है।

पिछले साल 18 अक्टूबर को गुणाथिलका को छह मैच के लिए निलंबित किया गया था जिसे बाद में तीन मैच में बदल दिया गया था। अब दोबारा से गलती दोहराने की वजह से वह तीन मैच का निलंबन लागू कर दिया गया है।

गौरतलब है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान ही क्रिकेट श्रीलंका ने ओपनर को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से निलंबित कर दिया था। टीम के ठहराए गए होटल में देर रात आने और गेस्ट लाने पर सख्त मनाही है। गुणाथिलका ने यह दोनों की नियम को तोड़ा था।