• Home
  • News
  • Darren Lehmann: Australia team is disappointed with criticism after defeat against Bangladesh in 1st test

बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद मिली आलोचना से निराश है ऑस्ट्रेलिया टीम: डैरेन लैहमन

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच का कहना है कि टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Sep 01, 2017, 11:40 PM IST

Published On Sep 01, 2017, 11:40 PM IST

Last UpdatedSep 01, 2017, 11:40 PM IST

डेविड वार्नर © Getty Images
डेविड वार्नर © Getty Images

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में हुई पहली हार के बाद मिल रही आलोचना से ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद निराश है। टीम के मुख्य कोच डैरेन लैहमन का मानना है कि टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है और युवा खिलाड़ियों पर इसका दारोमदार है। बांग्लादेश अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रहा, जिसके पहले मैच में मेजबान टीम ने सभी को हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात देकर 1-0 की बढ़त ले ली है।

क्रिकइंफो ने लैहमन के हवाले से लिखा, “हमारी टीम काफी युवा है। हमारे पास पांच ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 10 से भी कम टेस्ट मैच खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होबार्ट में मिली हार के बाद हमने अपनी टीम को दोबारा बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके तहत हमारे युवा खिलाड़ी सीख रहे हैं। बांग्लादेश ने हम पर दबाव बनाया और हम उसको संभाल नहीं पाए। एक युवा टीम के साथ यह होता है।” [ये भी पढ़ें: मैथ्यू वेड का मजाक उड़ाना तमीम इकबाल को पड़ा भारी, कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर मिली सजा]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “हार के बाद मिली आलोचना से खिलाड़ी आहत हैं। लेकिन जब आप जीतते नहीं हो तो आप इस तरह की आलोचना के हकदार होते हो। किसी के टीम के खिलाफ टेस्ट मैच हारना अच्छा नहीं होता है। बांग्लादेश अपने घर में मजबूत टीम है।” लैहमन ने माना की उनकी टीम बाहर संघर्ष करती है। उन्होंने कहा, “हम अपने घर में अच्छा खेलते हैं, लेकिन बाहर संघर्ष करते हैं। इसलिए हमें एक ऐसी टीम की जरूरत है जो घर और बाहर दोनों जगह जीत सके। हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं।”

Editor's Pick