- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Darren Sammy becomes ambassador of ICC Women’s World T20
डेरेन सैमी बने आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 के एंबेसडर
आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 नौ से 24 नवंबर के बीच वेस्टइंडीज के गुयाना, सेंट लूसिया और एंटीगुआ में खेला जाना है।
Published On Sep 05, 2018, 01:36 PM IST
Last UpdatedSep 05, 2018, 01:36 PM IST
Darren Sammy (File Photo) © Getty Images
वेस्टइंडीज की धरती पर नवंबर में आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 का आयोजन होना है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए सभी देशों की टीम ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। टूर्नामेंट नौ से 24 नवंबर के बीच गुयाना, सेंट लूसिया और एंटीगुआ में खेला जाना है। आईसीसी ने महिला वर्ल्ड टी-20 को प्रमोट करने के लिए वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी डैरेन सैमी को चेहरा बनाया है।
ब्रांड एंबेसडर होने के नाते वो आईसीसी के लिए महिला टी-20 को प्रमोट करेंगे। महिला वर्ल्ड टी-20 को शुरू होने में अब महज दो महीने का ही वक्त बचा है। जिसे देखते हुए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पहले ही इस इवेंट को प्रमोट करने के लिए पूर्व और नए खिलाड़ियों के साथ मिलकर कवायद तेज कर दी है।
डेरन सैमी ने आईसीसी द्वारा उन्हें चुने जाने पर कहा, ” मेरे लिए ये बेहद सम्मान की बात है कि मैं आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टीम के साथ जुड़ रहा हूं। इस बार ये टूर्नामेंट हमारी धरती पर आयोजित किया जा रहा है। ये बेहद शानदार टूर्नामेंट होने वाला है। हमारे लोगों और हमारी महिला टीम के लिए ये बेहद अच्छा मौका है। हमारी महिला टीम ने क्रिकेट को आगे बढ़ाने में अविश्वसनीय सहयोग दिया है।”
डेरन सैमी ने कहा, “मुझे लगता है कि ये टूर्नामेंट महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा देगा। आज के समय में खेल तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मैं चाहूंगा कि हमारी धरती पर हो रहे महिला वर्ल्ड टी-20 के कारण ये खेल और तेजी से आगे बढ़े।” सैमी की मौजूदगी में उनकी टीम वर्ल्ड टी-20 में साल 2012 और 2016 में चैंपियन बनी।