IND vs NZ: भारत के पास नहीं है डेरेल मिशेल की काट, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
IND vs NZ: भारत के पास नहीं है डेरेल मिशेल की काट, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
डेरेल मिशेल का भारत के खिलाफ हालिया रिकॉर्ड कमाल का है. भारतीय टीम के पास उन्हें रोकने का कोई तरीका फिलहाल नजर नहीं आ रहा है.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 14, 2026 10:45 PM IST
daryl-mitchell
न्यूजीलैंड ने भारत को राजकोट वनडे इंटरनेशनल में भारत को सात विकेट से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 284 रन बनाए. भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए. लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत के स्कोर को आसानी से पार कर लिया. न्यूजीलैंड की ओर से डेरेल मिशेल ने नाबाद 131 रन बनाए. मिशेल को भारतीय गेंदबाजी खूब रास आती है. और आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं.
वडोदरा में खेले गए वनडे में भारत को जीत मिली थी. लेकिन उस मैच में भी कमाल की बल्लेबाजी की थी. उस मैच में मिशेल ने हाफ सेंचुरी बनाई थी. मिशेल ने उस मैच में 84 रन की पारी खेली थी. हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे. भारत ने चार विकेट से मुकाबला जीता था. भारत ने 301 रन का लक्ष्य एक ओवर पहले हासिल कर लिया था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
आंकड़े देखें तो भारत में भारत के खिलाफ डेरेल मिशेल का रिकॉर्ड कमाल का है. मिशेल ने भारत के खिलाफ भारत में 7 मैच खेले हैं. और इसमें उन्होंने 85.5 के औसत से 513 रन बनाए हैं. वहीं उनका करियर औसत 56.73 का है. यानी भारत में भारत के खिलाफ वनडे में उनका औसत 30 पॉइंट ज्यादा है. वहीं अपने वनडे करियर में 8 सेंचुरी लगाने वाले मिशेल ने तीन सेंचुरी भारत के खिलाफ भारत में ही लगाए हैं. मिशेल का स्ट्राइक रेट भी भारत के खिलाफ भारत में 106.87 का है और उनका करियर स्ट्राइक-रेट 95.29 का है.
अगर आप पिछले चार मैचों की बात करें तो इसमें मिशेल के नंबर्स और ज्यादा हैरान करने वाले हैं. भारत के खिलाफ भारत में खेले गए बीते चार वनडे मैचों में मिशेल ने तीन सेंचुरी लगाई हैं. और एक हाफ सेंचुरी. वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला और फिर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी. और आज फिर उन्होंने शतक लगाया. और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही माने.
मैच के बाद मिशेल ने जीत पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, ‘यहां जीतकर अच्छा लग रहा है. हम यहां बीते कुछ साल से जीते नहीं हैं. अपने देश के लिए यह पारी खेलकर मुझे खुशी हो रही है.’
तीन वनडे इंटरनेशल मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रविवार को इंदौर में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने भारत में कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है. वहीं शुभमन गिल अपनी कप्तानी में पहली वनडे सीरीज जीतना चाहेंगे.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.