डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ चौथा शतक, रच दिया इतिहास, इन दिग्गजों को पीछे छोड़ा
डेरेल मिशेल ने चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स (106) के साथ 219 रन की साझेदारी की. मिशेल 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए.
Published On Jan 18, 2026, 05:10 PM IST
Last UpdatedJan 18, 2026, 05:10 PM IST
Daryl Mitchell
Daryl Mitchell Records: भारत के खिलाफ अपना प्रचंड फॉर्म जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने इंदौर में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे में एक बार फिर शतक ठोका. मिचेल के सीरीज का यह लगातार दूसरा शतक है. इस शतक के साथ मिशेल ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है.
डेरिल मिचेल ने 106 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 131 बॉल में 137 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए. डेरिल मिचेल के वनडे करियर का यह नौवां शतक है, भारत के खिलाफ उनका यह चौथा शतक है. मिचेल चौथे नंबर पर तब बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, जब न्यूजीलैंड 5 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था, तीसरे विकेट के लिए उन्होंने विल यंग 30 के साथ 53 रन की साझेदारी की. मिचेल ने चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स (106) के साथ 219 रन की साझेदारी की.
डेरेल मिशेल ने रचा इतिहास
डेरेल मिशेल ने इस पारी के साथ इतिहास रच दिया है. वह भारत में भारत के खिलाफ लगातार पांच 50+ स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इसके अलावा वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में वह डिकॉक के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन (352 रन) करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
क्रिस केर्न्स और रॉस टेलर को पीछे छोड़ा
डेरेल मिशेल ने इस शतक के साथ क्रिस केर्न्स और रॉस टेलर से आगे निकल गए हैं. क्रिस केर्न्स और रॉस टेलर के नाम भारत के खिलाफ तीन शतक थे, मिशेल के नाम अब भारत के खिलाफ चार शतक हो चुके हैं. नाथन ऐस्टल (पांच शतक) के नाम भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हैं.
वनडे में NZ की तरफ से IND के खिलाफ सबसे ज़्यादा शतक:
05 – नाथन एस्टल (29 पारियां)
04 – डेरिल मिशेल (11 पारियां)*
03 – क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
03 – रॉस टेलर (34 पारियां)
भारत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
डेरेल मिशेल भारत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. डेरेल मिशेल ने आठ इनिंग में चार शतक लगाए हैं. एबी डिविलियर्स 11 इनिंग में पांच शतक के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर हैं.
भारत में IND के खिलाफ सबसे ज़्यादा 100 (वनडे)
05 – एबी डिविलियर्स (11 पारियां)
04 – डेरिल मिशेल (8 पारियां)*