- क्रिकेट न्यूज़
- News
- David Boon Appoint Match Referee for Sri Lanka’s Tour of Pakistan
पाकिस्तान की घरेलू सीरीज में मैच रेफरी की भूमिका में होंगे डेविड बून
बून आईसीसी मैच रेफरियों के पैनल में सबसे अनुभवी अधिकारी हैं
Published On Sep 21, 2019, 06:55 PM IST
Last UpdatedSep 21, 2019, 06:55 PM IST
David Boon @twitter
आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड बून को श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे पर खेली जानी वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए मैच रेफरी नियुक्त किया है।
पढ़ेें: धवन बोले- दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेलूंगा
आईसीसी ने शनिवार को कहा कि 27 सितंबर से नौ अक्टूबर के बीच कराची और लाहौर में खेली जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज और टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए बून मैच रेफरी होंगे।
बून आईसीसी मैच रेफरियों के पैनल में सबसे अनुभवी अधिकारी हैं। 58 साल के बून ने 2011 से अब तब 135 एकदिवसीय और 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय में मैच रेफरी की भूमिका निभाई है। उन्होंने 1984 से 1996 के बीच 107 टेस्ट और 181 एकदिवसीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है।
आईसीसी ने इसके साथ ही सीरीज के लिए जोएल विल्सन और माइकल गॉफ को आईसीसी एलीट पैनल के अंपायर के तौर पर नियुक्त किया है। गॉफ इससे पहले पीएसएल के चौथे सत्र के फाइनल के लिए पाकिस्तान गए थे।
पढ़ें: BCCI की ACU ने मेजबान संघों को भेजा नोटिस, बोला- सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू अंपायर के तौर पर एलीट पैनल के अंपायर अलीम डार के अलावा अहसान रजा, शोएब रजा और आशिफ याकूब के नामों की घोषणा की है।
श्रीलंकाई टीम की बस पर मार्च 2009 में जब आलंकवादी हमला हुआ था तब अहसान को भी गोली लगी थी। वह रिजर्व अंपायर की भूमिका निभा रहे थे और बस के पीछे दूसरी गाड़ी में थे।
इसके बाद वह किडनी के ऑपरेशन और अन्य जटिल समस्याओं से उबर गए। उन्होंने फिर बहादुरी से अंपायर के तौर पर वापसी की।