Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 23, 2026 12:42 AM IST

IND VS SA T20 World Cup 2026: डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेवाल्ड ब्रेविस की विस्फोटक पारी के बाद मार्को जानसेन और केशव महाराज की घातक गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत को 76 रन से हरा दिया. टी-20 विश्व कप 2026 में भारत की यह पहली हार है. यह भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार भी है. 2024 से आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार 18 जीत के बाद भारत ने कोई मुकाबला गंवाया है.
साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 188 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई. भारतीय टीम ने इस मैच में पूरी तरह निराश किया. हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने गेंदबाजी में निराश किया, वहीं बल्लेबाजी में शिवम दुबे को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. अर्धशतकीय पारी खेलने वाले डेविड मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. भारतीय टीम अब सुपर-8 में अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से खेलेगी.
76 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद, 2026
49 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन, 2010
47 रन बनाम न्यूजीलैंड, नागपुर, 2016
साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ईशान किशन बिना खाता पवेलियन लौटे, तिलक वर्मा की खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रही और वह सिर्फ एक रन ही बना सके. वहीं, अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 15 रन बनाने के बाद मार्को जानसेन की गेंद पर पवेलियन लौटे. साउथ अफ्रीका गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए.
कप्तान सूर्यकुमार यादव 2 चौकों की मदद से 18 रन बनाने के बाद कॉर्बिन बॉश का शिकार बने. वॉशिंगटन सुंदर 11 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या 17 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. रिंकू सिंह केशव महाराज की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद को सीधा ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों में मार बैठे और खाता तक नहीं खोल सके. अर्शदीप सिंह भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि बुमराह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. भारत की पूरी टीम सिर्फ 111 रन बनाकर सिमट गई. शिवम दुबे ने भारत की ओर से 37 गेंदों में सर्वाधिक 42 रन बनाए. गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को जानसेन ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं केशव महाराज ने महज 24 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. टी-20 इंटरनेशनल में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है, इससे पहले टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 2019 में न्यूजीलैंड के हाथों 80 रन से हार मिली थी.
इससे पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. क्विंटन डी कॉक सिर्फ 6 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, वहीं, कप्तान एडेन मार्करम भी सिर्फ 4 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने. इसके बाद रयान रिकेल्टन भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सात रन बनाकर आउट हुए.
20 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुकी साउथ अफ्रीका की लड़खड़ाती हुई पारी को डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की अहम साझेदारी की. ब्रेविस 29 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, वहीं मिलर ने महज 35 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की दमदार पारी खेली, अपनी इस इनिंग के दौरान मिलर ने सात चौके और तीन छक्के जमाए.
ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी के ओवर्स में तेजी से बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 187 रन लगाने में सफल रही. गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट निकाले.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
