×

किलर मिलर होंगे किंग्स इलेवन पंजाब के नए कप्तान

डेविड मिलर मौजूदा क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली और आक्रामक बल्लेबाज हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 9, 2016 4:34 PM IST

डेविड मिलर © Getty Images
डेविड मिलर © Getty Images

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब ने नौवें संस्करण के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर को टीम का कप्तान बनाया है। पिछले चार सत्रों से मिलर पंजाब से जुड़े हुए हैं। किंग्स इलेवन ने एक बयान में कहा, “डेविड मिलर मौजूदा क्रिकेट में सबसे प्रतिभाशाली और आक्रामक बल्लेबाज हैं हमें इस बात की खुशी है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं। हमें उनकी नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि आने वाला सत्र हमारे लिए सफल साबित होगा।” मिलर ने कहा, “पंजाब का कप्तान बनाए जाने पर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं इसके लिए फ्रेंचाइजी, टीम प्रबंधक और सारी टीम को धन्यवाद देता हूं। पंजाब की टीम काफी अच्छी है जिसके पास युवा जोश और अनुभव दोनों हैं और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं।” ये भी पढ़ें: ब्रैंडन मैकुलम ने शान से कहा वनडे क्रिकेट को अलविदा (वीडियो)

पंजाब के कोच संजय बांगड़ ने भी डेविड को कप्तान बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा,‘‘ डेविड एक शानदार खिलाड़ी हैं. विपरीत परिस्थितियों में भी लाजवाब बल्लेबाजी करने की उनकी काबलियत उन्हें शीर्ष खिलाडियों की सूची में ला खड़ा करती है। मुझे पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में टीम सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।’’ ये भी पढ़ें: लगातार टी 20 मैच खेलने से हो रही है टी20 विश्व कप की तैयारी: धोनी

डेविड मिलर को किलर मिलर के नाम से भी जाना जाता है। पिछले सीज़न ये ज़िम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली के पास थी जिन्हें इस सीज़न टीम ने रिलीज़ कर दिया था। पिछले सीज़न टीम अंकतालिका में अंतिम पायदान पर रही।

TRENDING NOW

अब इस सीज़न मिलर की कप्तानी में टीम इसमें कितना सुधार कर पाती है ये देखना दिलचस्प होगा। मिलर के रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो अब तक 47 आईपीएल मैचों में उन्होंने 1319 रन 42.55 की शानदार औसत से बनाए हैं, साथ ही उनकी स्ट्राइक रेट भी 147.53 की रही है। उनके नाम 1 शतक के साथ 8 अर्धशतक भी हैं।