भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा: डेविड वार्नर

पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से उत्साहित ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 23 फरवरी को खेलेगी

Edited By : Jay Jaiswal |Jan 08, 2017, 06:37 PM IST

Published On Jan 08, 2017, 06:37 PM IST

Last UpdatedJan 08, 2017, 06:37 PM IST

डेविड वार्नर अपनी बेहतरीन फॉर्म को भारत दौरे पर भी जारी रखना चाहेंगे © AFP
डेविड वार्नर अपनी बेहतरीन फॉर्म को भारत दौरे पर भी जारी रखना चाहेंगे © AFP

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने रविवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। इसके साथ ही वॉर्नर ने कहा कि फरवरी में भारत के खिलाफ खेली जाने वाली श्रृंखला न खेलने के लिए किसी भी खिलाड़ी के पास कोई बहाना नहीं होगा। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत अगले माह 23 फरवरी से शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली दो टेस्ट श्रृंखलाओं में जीत हासिल की है और भारत के खिलाफ लगातार नौ टेस्ट मैचों में हार का सामना किया है।

अपने पिछले 19 टेस्ट मैचों से अजेय रही भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 4-0 से जीत हासिल की है। वॉर्नर ने कहा कि इंग्लैंड अपनी श्रृंखला के दौरान बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर पाई है और इससे ऑस्ट्रेलिया का आत्मविश्वास बढ़ा है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार जारी बयान में वॉर्नर ने कहा, “हमने इंग्लैंड के साथ भारत की हालिया श्रृंखला को देखा और सच कहूं तो मेहमान टीम ने काफी अच्छा खेला।” [also read: भारत को नंबर एक टेस्ट रैंकिंग से अपदस्थ कर सकती है ऑस्ट्रेलिया टीम!]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉर्नर ने कहा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी अच्छी थी और इस कारण वह कई मौकों पर भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में सक्षम रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक सकारात्मक परिणाम है। टीम के सामने अधिक से अधिक समय तक अच्छी बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी। डेविड वार्नर खुद भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। सिडनी टेस्ट में उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में लंच से पहले ही शतक बनाने का कारनामा अंजाम दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया।

Editor's Pick