• Home
  • News
  • David Warner becomes the third player in the history to play 100 games in all three formats Tests ODIs T20Is

David Warner ने 100वें T20I में रचा इतिहास, महज 22 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

डेविड वॉर्नर ने T20I क्रिकेट में पूरे किए 100 मैच. ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज. वॉर्नर वनडे और टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं.

Edited By : Vanson Soral |Feb 09, 2024, 02:23 PM IST

Published On Feb 09, 2024, 02:23 PM IST

Last UpdatedFeb 09, 2024, 02:23 PM IST

David Warner

PIC- TWITTER

David Warner: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में डेविड वॉर्नर (David Warner) ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया. वॉर्नर ने महज 22 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. इस तरह वॉर्नर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए. दरअसल, डेविड वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में उतरने के साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 मैच खेलने का बड़ा कारनामा कर दिया है. वॉर्नर से पहले सिर्फ रॉस टेलर और विराट कोहली ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने की उपलब्धि अपने नाम की थी.

डेविड वॉर्नर 36 गेंदों पर 70 रनों की धुआंधार पारी खेलकर आउट हुए. वॉर्नर ने अपनी पारी में 12 चौके और 1 छक्का लगाया. वॉर्नर को 13वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने अपना शिकार बनाया. वॉर्नर की शानदार पारी के बाद टिम डेविड ने 37 और जोश इंग्लिश ने 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20 ओवर में 213 तक पहुंचाने में कामयाब रहे. वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल ने 3 और अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट अपने नाम किए. जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला.

डेविड वार्नर
▪️100वें टेस्ट में दोहरा शतक (200)
▪️100वें वनडे में शतक (124)
▪️100वें T20I में अर्धशतक (70)

100 पारियों के बाद सर्वाधिक T20I रन

  • 3663 – विराट कोहली
  • 3608 – बाबर आजम
  • 3013 – एरोन फिंच
  • 2976 – मार्टिन गुप्टिल
  • 2964 – डेविड वार्नर

Editor's Pick