बैकयार्ड में शैडो प्रैक्टिस से बोर हुआ ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज, वीडियो शेयर कर बताई आपबीती

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के लिए काफी मशहूर हैं

Edited By : India.com Staff |May 25, 2020, 10:00 AM IST

Published On May 25, 2020, 10:00 AM IST

Last UpdatedMay 25, 2020, 10:00 AM IST

कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इस समय भारत सहित कई देशों में लॉकडाउन घोषित है. लगभग 2 महीने से क्रिकेट की सभी गतिविधियां ठप्प है. खिलाड़ी अपने-अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं. उन्हें आउटडोर प्रैक्टिस की इजाजत नहीं है. ऐसे में वे अपने घर के अंदर ही खुद को फिट रखने की हर वो तरकीब अपना रहे हैं जो उन्हें अपनाना चाहिए.

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के लिए मशहूर हैं और इस बार इस बल्लेबाज ने बताया है कि वह अपने बैकयार्ड में शैडो प्रैक्टिस कर-कर के बोर हो गए हैं. वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में शैडो प्रैक्टिस करने का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रहे हैं, ‘ठीक है, मेरा हो चुका. हम दोबारा कब शुरू कर सकते हैं. बैकयार्ड में शैडो प्रैक्टिस कर-कर के बोर हो गया हूं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

Ok, I am over it now, when can we start again please😂😂 sick of shadow batting in the backyard!! #boredinthehouse #cricket #funny

A post shared by David Warner (@davidwarner31) on May 24, 2020 at 1:49am PDT

वर्तमान में वॉर्नर ने कई टिकटॉक वीडियो बनाए हैं जिसे देखकर फैंस का खूब मनोरंजन हो रहा है. इन वीडियो में वॉर्नर कभी अपनी बेटियों के साथ तो कभी पत्नी के साथ घर के अंदर मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं.

इस समय कोविड-19 के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधयां रुकी हुई हैं और इसी कारण बीसीसीआई ने आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है. अगर हालात सामान्य होते तो वॉर्नर आईपीएल में सनराइजर्स की कप्तानी कर रहे होते.

Editor's Pick