डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई फैन को दिया अपना मैन ऑफ द मैच अवार्ड

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेली थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 13, 2019, 10:31 AM IST

Published On Jun 13, 2019, 10:31 AM IST

Last UpdatedJun 13, 2019, 10:31 AM IST

ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के साथ डेविड वार्नर (CWC Twitter)

आईसीसी विश्व कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार शतक जड़ ऑस्ट्रेलिया की जीत के नायक रहे डेविड वार्नर ने अपना मैन ऑफ द मैच अवार्ड एक फैन को देकर सैकड़ों फैस का दिल जीता।

टॉन्टन में खेले गए मैच में 111 गेंदो पर 107 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने वाले वार्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। मैच खत्म होने के बाद बाउंड्री पर फैंस को ऑटोग्राफ देने गए वार्नर ने एक फैन को अपना अवार्ड तोहफे में दे दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किए गए एक वीडियो में उस फैन ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। ये बेहद शानदार है। हम उनकी तरफ झंडे लहरा रहे थे और वो यहां आए और हमें अवार्ड दिया।”

AUS vs PAK: रोमांचक मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान को 41 रन से हराया

सिर से लेकर पैर तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के गियर में तैयार इस फैन ने कहा कि वो चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया टीम आगे भी मैच जीते, साथ ही वार्नर और मैन ऑफ द अवार्ड जीतें।

बॉल टैंपरिंग के एक साल के बैन के दौरान वार्नर को ऑस्ट्रेलियाई फैंस से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहीं विश्व कप मैचों के दौरान जहां इंग्लैंड के दर्शक उन्हें और साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के खिलाफ हूटिंग कर रहे हैं, उन्हें ऑस्ट्रेलियाई फैंस से काफी समर्थन मिल रहा है।

Editor's Pick