add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Australia vs England: डेविड वॉर्नर ने दिया खास तोहफा, खुशी से झूम उठा नन्हा फैन

डेविड वॉर्नर ने शानदार सेंचुरी लगाई. वह जब आउट होकर मैदान से बाहर जा रहे थे तो उन्होंने एक नन्हे फैंस को खास तोहफा दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 22, 2022 3:38 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की. सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुकी मेजबान टीम ने आखिरी मैच में भी कोई कोताही नहीं बरती. ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने इंग्लिश गेंदबाजों की खूब धुनाई की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 269 रन जोड़े.

दोनों बल्लेबाजों ने शानदार सेंचुरी लगाई. डेविड वॉर्नर ने अपने वनडे इंटरनैशनल करियर की 19वीं सेंचुरी लगाई. वॉर्नर की पारी ने तो दिल जीता ही लेकिन मैदान से बाहर जाते हुए उन्होंने जो एक नन्हे फैन के साथ किया उसकी तारीफ सभी कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉर्नर जब आउट होकर पविलियन जा रहे थे तो स्टैंड में बैठे एक नन्हे फैन को उन्होंने अपने दस्ताने दे दिए. वॉर्नर से दस्ताने मिलने के बाद वह फैन फूला नहीं समाया और खुशी से नाचने लगा. वह दौड़कर अपने परिजन के पास गया और वे दस्ताने दिखाए.

मैच की बात करें तो ट्रेविस हेड ने 152 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 355 रन का मजबूत स्कोर बनाया.