- क्रिकेट न्यूज़
- News
- David Warner hints quit test cricket after ashes series 2023
डेविड वॉर्नर ने दिए संकेत, एशेज सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को कहेंगे अलविदा
36 साल के डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. 96 टेस्ट में 46.53 की औसत से उन्होंने 7817 रन बनाए हैं.
Published On Nov 14, 2022, 11:53 AM IST
Last UpdatedNov 14, 2022, 11:53 AM IST
Australia cricket team
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के संकेत दिए है. डेविड वॉर्नर अगले साल होने वाले एशेज सीरीज के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं, हालांकि वह 2024 में होने वाले टी-20 विश्व कप तक टी-20 फॉर्मेट खेलना चाहते हैं.
डेविड वॉर्नर ने एक शो में कहा कि मैं सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट से हटूंगा, अगले साल वनडे विश्व कप और फिर 2024 में टी-20 विश्व कप होना है, ऐसे में मेरे टेस्ट करियर के यह आखिरी साल हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैं व्हाइट बॉल क्रिकेट को पसंद करता हूं, मैं टी-20 क्रिकेट को इंज्वॉय करता हूं और साल 2024 के अंत तक खेलना चाहता हूं.
David Warner hinted he will retire from Tests after Ashes and try to play in the 2024 T20 World Cup.
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 14, 2022
यह भी पढ़ें:
इंग्लैंड की टीम को दुनिया भर से मिल रही बधाई, जानिए सचिन, कोहली, युवराज, डिविलियर्स ने क्या लिखा ?
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई. अपने घर में खेले गए इस सीरीज में डेविड वॉर्नर का बल्ला भी खामोश ही रहा.
साल 2024 में अमेरिका-वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. डेविड वॉर्नर साल 2024 तक 38 के हो जाएंगे और यह उनके क्रिकेट से अलविदा लेने का वक्त हो सकता है.
यह भी पढें:
आईसीसी ने चुनी ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’, भारत के तीन खिलाड़ियों को मिली जगह
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को 17 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और 30 नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी करनी है और डेविड वॉर्नर इस टीम का हिस्सा हैं. इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका की भी मेजबानी करेगा. दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया में तीन- तीन मैचों की वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी.
36 साल के डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. 96 टेस्ट में 46.53 की औसत से उन्होंने 7817 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 24 शतक, एक तिहरा शतक, एक दोहरा शतक और 34 अर्धशतक है. 335 रन की पारी टेस्ट क्रिकेट में उनका उच्च स्कोर है.