अगर एक फॉर्मेट छोड़ना हो तो टी20 से संन्यास लेने को तैयार हैं डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने तीसरी बार एलेन बॉर्डर मेडल जीता है।

Edited By : India.com Staff |Feb 11, 2020, 12:31 PM IST

Published On Feb 11, 2020, 12:31 PM IST

Last UpdatedFeb 11, 2020, 12:31 PM IST

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान- एलेन बॉर्डन मेडल जीतने वाले स्टार खिलाड़ी डेविड वार्नर (David Warner) ने चौंकाने वाले बयान में कहा है कि वो टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। वार्नर अपने वनडे और टेस्ट को आगे बढ़ाने के लिए आगामी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट के बाद टी20 फॉर्मेट छोड़ सकते हैं।

ईएसपीएन क्रिकइंफो में छपे वार्नर के बयान के मुताबिक, “अगर आप टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को देखें तो हमारे सामने लगातार दो विश्व कप हैं, ये ऐसा फॉर्मेट है जिसे आने वाले सालों में मै छोड़ सकता हूं। मुझे शेड्यूल की तरफ देखना होगा, मेरे लिए तीनों फॉर्मेट खेलना मुश्किल होगा और उन सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं जो की (तीनों फॉर्मेट) खेलते रहना चाहते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वार्नर ने आगे कहा, “आप एबी डिविलियर्स और वीरेंदर सहवाग जैसे खिलाड़ियों की बात करते हैं जिन्होंने ये (तीनों फॉर्मेट में खेलना) लंबे समय तक किया है, ये चुनौतीपूर्ण हो जाता है। घर पर तीन बच्चे और पत्नी के रहते, लगातार सफर कर पाना मुश्किल होता है। अगर बात किसी एक फॉर्मेट को छोड़ना पड़े तो मैं शायद टी20 अंतरराष्ट्रीय को छोड़ूंगा।”

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अवॉर्ड फंक्शन में विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और एलिस पेरी की रही धूम

वार्नर के टी20 फॉर्मेट को छोड़ने का संकेत उनके इस साल हुए बिश बैश लीग टूर्नामेंट में हिस्सा ना लेने से भी मिला था। इस बारे में वार्नर में कहा, “मेरे पास कोई बीबीएल टीम नहीं है, मैंने उस दौरान अपने शरीर और दिमाग के लिए ब्रेक लिया। ये निश्चित किया कि मैं आगामी सीरीज के लिए तैयार हूं। मेरे लिए अहम बात अलग सीरीज के अलग टाइम जोन के हिसाब से तैयारी करने और ये जानने की है कि मुझे कम आराम की जरूरत है।”

वार्नर जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलते नजर आएंगे।

Editor's Pick