बैन हटाने की मांग पर डेविड वार्नर बोले- मैं अपनी सजा पूरी करूंगा

केपटाउन टेस्‍ट के दौरान बॉल टैंपरिंग विवाद सामने आया था। जिसके बाद स्‍टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगा था।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 11, 2018, 07:55 PM IST

Published On Nov 11, 2018, 07:55 PM IST

Last UpdatedNov 11, 2018, 07:55 PM IST

David Warner © AFP

David Warner (File Photo) © AFP

साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को उनके ही घर में वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी। इससे पहले पाकिस्‍तान, इंग्‍लैंड भी ऑस्‍ट्रेलिया को बुरी तरह से सीरीज हरा चुके हैं। बॉल टैंपरिंग विवाद सामने आने के बाद से ही ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मांग उठ रही है कि पूर्व कप्‍तान स्‍टीवन स्मिथ और उपकप्‍तान डेविड वार्नर पर लगे एक साल के बैन को हटाया जाए

ऑस्‍ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) पिछले कुछ समय में लगातार ये बात कहता रहा है कि खिलाड़ियों को उनके किए की पर्याप्‍त सजा मिल चुकी है। ऐसे में बाकी की सजा को माफ करते हुए उन्‍हें टीम में शामिल किया जाना चाहिए। पक्ष में माहौल बनाए जाने के बावजूद डेविड वार्नर का कहना है कि वो अपना एक साल का बैन पूरा करेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिडनी प्रीमियर क्रिकेट के मैच के बाद वार्नर से इस बाबत सवाल पूछा गया था। उन्‍होंने कहा, ” एसीए खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्‍व करती है। टीम में मेरी वापसी का समर्थन करने के लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व निदेशक मार्क टेलर ने हमारे लिए जो सजा तय की है हम उससे सहमत हैं। एक खिलाड़ी होने के नाते मेरा काम खेलना है। इसीलिए मैं प्रीमियर क्रिकेट खेल रहा हूं। हमारा काम क्रिकेट को एक अच्‍छा गेम बनाने का है।”

वार्नर ने कहा, “जहां तक मेरा सवाल है, मैं अपनी 12 महीने के बैन की अवधि पूरी करूंगा। यही मेरा निर्णय है। मैं चाहूंगा कि सभी लोग सकारात्‍मकता दिखाते हुए राष्‍ट्रीय टीम में खेलें। मैं उनका उत्‍साह बढ़ाउंगा। मैं चाहूंगा कि जितना हो सके मैं इस खेल को आगे लेकर जाऊं। हम समझते हैं जो भी पहले हो चुका है उसका काफी नकारात्‍मक प्रभाव पड़ा है, लेकिन हमें हंसते हुए सबसे अच्‍छा प्रदर्शन करना होगा ताकि ये सुनिश्चित कर सकें कि ऑस्‍ट्रेलिया के लोग क्रिकेट को इंज्‍वाय कर रहे हैं।”

Editor's Pick