• Home
  • News
  • David Warner is happy love and respect received from South African fans

दक्षिण अफ्रीकी फैंस से मिल रहे सम्मान से खुश हैं डेविड वार्नर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान डेविड वार्नर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दौरान हुई बॉल टैंपरिंग मामले में दोषी साबित हुए थे।

Edited By : Indo-Asian News Service |Feb 25, 2020, 09:14 PM IST

Published On Feb 25, 2020, 09:14 PM IST

Last UpdatedFeb 25, 2020, 09:14 PM IST

डेविड वार्नर (Getty images)

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर दक्षिण अफ्रीका में अपने और स्टीव स्मिथ के स्वागत से खुश हैं। ये दोनों बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका लौटे हैं। वार्नर और स्मिथ बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक टी20 मैच खेलने के लिए न्यूलैंड्स, केपटाउन जाएंगे। इसी स्टेडियम पर 2018 में हुए टेस्ट मैच में बॉल टैंपरिंग की वाकया हुआ था।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वार्नर के हवाले से लिखा है, “यहां हमें प्रशंसकों से जो समर्थन मिला है उससे मैं बेहद खुश हूं। प्रशंसक शानदार हैं, ये लोग बेहद सम्मान दे रहे हैं। बच्चे ऑटोग्राफ के लिए आवाज दे रहे हैं और हमने उनका मान रखा जिस तरह से रखते हैं। ये शानदार वातावरण था।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया को रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हार मिली थी। हालांकि पहले मैच में जीत के साथ कंगारू टीम अब भी सीरीज में बनी हुई है। और 26 फरवरी को दोनों टीमों के बीच निर्णायक मैच खेला जाएगा।

Asia XI vs World XI मैच में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस को मिल सकती है कप्तानी

वार्नर ने कहा कि उनकी टीम की टी-20 विश्व कप की तैयारियां सही चल रही हैं। इसी साल ऑस्ट्रेलिया में ही टी-20 विश्व कप होना है। उन्होंने कहा, “हम निश्चित तौर पर सही रास्ते पर हैं। आप अगर 18 महीने पहले देखेंगे तो या उससे भी पहले, लोगबाग हमें शीर्ष-5 टीमों में भी नहीं रख रहे थे, लेकिन कार्यक्रम को देखते हुए हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना मुश्किल होता है।”

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, “लेकिन बीते 18 महीनों में हमने अपने आप को एक मजबूत टीम के तौर पर स्थापित किया है और हम लगातार अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतार रहे हैं। मुझे लगता है कि हम विश्व कप पर अच्छी तरह से ध्यान दे रहे हैं।”

Editor's Pick