×

आईसीसी द्वारा बनाए गए नियम को वार्नर ने बताया मजाक

आईसीसी ने कहा है कि वह मैदान में खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर सचेत रहेगा

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 2, 2016 4:24 PM IST

 डेविड वार्नर © Getty Images
डेविड वार्नर © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने मैदान में खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर आईसीसी द्वारा सख्ती बरतने सम्बंधी नए नियमों को एक तरह का मजाक करार दिया है। आईसीसी ने कहा है कि वह मैदान में खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर सचेत रहेगा और खासकर खिलाड़ियों के बीच होने वाली छींटाकशी और विकेट गिरने के बाद होने वाले जश्न के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार को ध्यान में रखा जाएगा। वार्नर ने कहा, “मेरी समझ में नहीं आ रहा कि आईसीसी क्या करना चाहता। मैं मैदान में ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहा लेकिन मेरी नजर में जो कुछ होने जा रहा है, वह एक लिहाज से मजाक है।” ये भी पढ़ें: युवराज जब चलता है तो वह अहम भूमिका निभाता है: गवास्कर

वार्नर मानते हैं कि इस तरह की सख्ती से खेल के मनोरंजन सम्बंधी कारकों पर असर पड़ेगा। बकौल वार्नर, “इससे यही होगा कि खिलाड़ी विकेट गिरने के बाद अपनी तरह से जश्न नहीं मनाएंगे। यह इस खेल के मनोरंजनक कारणों के साथ खिलवाड़ है। मैंने अपना बचपन ग्लेन मक्ग्राथ को विकेट लेने के बाद बल्लेबाज की आंख में झांकते देखते हुए बिताया है। मेरे लिए आईसीसी की यह सख्ती रास नहीं आने वाली।” ये भी पढ़ें: किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर नियुक्त किए गए सहवाग

आपको बता दें कि अभी हाल ही में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और जेम्स फॉकनर के बीच कहासुनी हुई थी लेकिन इन सब के बीच सबकुछ सामान्य रहा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले तीन टी 20 मैच में भारत ने मेजबान टीम को क्लीन स्वीप दिया था। तीसरे और आखिरी मैच में युवराज सिंह और रैना की शानदार पारी के बदौलत टीम इंडिया ने 7 विकेट जीत हासिल की।

TRENDING NOW