ब्रेड हॉज ने दिया बड़ा बयान, कहा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी आगे भी जारी रख सकते हैं वार्नर की पत्‍नी को लेकर निजी हमले

आइसीसी इस मामले की कर रहा है जांच।

Edited By : Sandeep Gupta |Mar 05, 2018, 08:54 PM IST

Published On Mar 05, 2018, 08:54 PM IST

Last UpdatedMar 05, 2018, 08:54 PM IST

David and Candice Warner © Getty Images

ऑस्‍ट्रेलिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज डेविड वार्नर और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्विंटन डीकॉक के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मसले पर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफी ब्रेड हॉज ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस तरह की घटना टेस्‍ट सीरीज के आने वाले तीन मैचों में भी जारी रहेगी।

एक विदेशी चैनल से हॉज ने वार्नर के समर्थन में खुलकर बातचीत की। उन्‍होंने कहा, “मेरी नजर में किसी भी व्‍यक्ति की निजी जिंदगी का लेकर स्‍लेजिंग करना ठीक नहीं है। ये एक खिलाड़ी के परिवार का सवाल है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाडि़यों ने वार्नर को लेकर स्विट स्‍पॉट यानी कमजोर नस पकड़ ली है। अब वे पूरी सीरीज के दौरान इसे भुनाने का प्रयास कर सकते हैं। पत्‍नी कैंडिस वार्नर को लेकर डेविड वार्नर को आगे भी परेशान करने का प्रयास किया जाता रहेगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ravi-shastri-says-virat-kohli-reminds-me-of-imran-khan-690261″][/link-to-post]

क्विंटन डीकॉक के बारे में बोलते हुए हॉज ने कहा, जहां तक मैं उन्‍हें जानता हूं वे बेहद शांत खिलाड़ी हैं। मैं बेहद हैरान हूं कि डीकॉक इस तरह की हरकत भी कर सकते हैं। डेविड वार्नर और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी क्विंटन डीकॉक के बीच झगड़े का वीडिया सोशल मीडिया पर  वायरल हो चुका है। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया  भी आ चुकी है। आइसीसी ने भी इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

डरबन टेस्‍ट के चौथे दिन चाय काल के दौरान दोनों देशों के ये खिलाड़ी आपस में भिड़ गए थे। स्‍टेडियम में सीढि़यों के पास ल्रगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई थी, जिसमें डेविड वार्नर को डीकॉक की और आगे बढ़ते साफ देखा जा सकता है। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी वार्नर को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना की ऑडियों रिकॉर्डिंग उपलब्‍ध नहीं है।

Editor's Pick