- Home
- News
- David warner mitchell marsh not in australian squad for t20 series against sri lanka coach justin langer to sit out 5204421
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए डेविड वार्नर, मिशेल मार्श को आराम; कोच लैंगर को भी मिली छुट्टी
ऑस्ट्रेलिया 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है।
Published On Jan 25, 2022, 11:38 AM IST
Last UpdatedJan 25, 2022, 11:38 AM IST
श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में होने वाली टी20 सीरीज के लिए चुने गई ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम में डेविड वॉर्नर (David Warner) और मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) को शामिल नहीं किया गया है। साथ ही टीम के मुख्य कोच कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) भी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी कर रहा है। ये सीरीज 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में खेले जाएगी।
इस दौरान कोच लैंगर समेत सहयोगी स्टाफ के सदस्य इस दौरान छुट्टियों पर हैं। उनकी गैर मौजूदगी में एंड्रयू मैकडोनाल्ड टीम के मुख्य कोच होंगे।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप जीत के नायक वॉर्नर और मार्श को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इन पांच मैचों से बाहर रखा गया है। वहीं एशेज के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड इस सीरीज के साथ वापसी कर रहे हैं ।
श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, जॉश इंगलिस, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जाम्पा।