• Home
  • News
  • david warner praised lucknow super giants bowlers after ipl 2023 match

IPL 2023- लखनऊ के खिलाफ हार की हैटट्रिक के बाद निराश वॉर्नर ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तारीफ

लखनऊ: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में मिली हार के बाद कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने पावरप्ले में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. वॉर्नर ने 50 रन की हार के बाद कहा, ‘यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था. हमने तेज...

Edited By : Press Trust of India |Apr 02, 2023, 07:55 AM IST

Published On Apr 02, 2023, 07:55 AM IST

Last UpdatedApr 02, 2023, 07:55 AM IST

LSG vs DC

लखनऊ: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में मिली हार के बाद कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने पावरप्ले में बहुत अच्छी गेंदबाजी की.

वॉर्नर ने 50 रन की हार के बाद कहा, ‘यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था. हमने तेज गेंदबाजों की बदौलत शुरू में लय हासिल की थी. लेकिन उन्होंने (लखनऊ) ने पावरप्ले में बहुत अच्छी गेंदबाजी की.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ने काइल मेयर्स (73 रन) का कैच छोड़ दिया था, जब वह 14 रन पर थे.

वॉर्नर ने कहा, ‘कोई भी कैच नहीं छोड़ना चाहता, लेकिन इसके बाद से लय थोड़ी उनकी ओर झुक गई. लेकिन लखनऊ की टीम ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. इस पर 170 रन का स्कोर अच्छा था लेकिन उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की.’

मेयर्स के अर्धशतक से लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) से धीमी शुरुआत से उबरते हुए छह विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

मार्क वुड (14 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी से लखनऊ ने जीत हासिल की.

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ने कहा, ‘वुड बेहतरीन गेंदबाज है और उसने अपनी प्रतिभा और अनुभव का नजारा आज पेश किया.’

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) ने कहा, ‘यह शानदार शुरूआत थी. हमें पिच के बारे में ज्यादा नहीं पता था, अच्छी शुरुआत रही. हमने अच्छा स्कोर खड़ा किया जो इस पिच पर उम्मीद के स्कोर से 30 रन ज्यादा रहा. काइल मेयर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी की और गेंदबाजों पर दबाव बनाया.’

उन्होंने कहा, ‘फिर वुड ने कमाल की गेंदबाजी की, यह किसी भी तेज गेंदबाज और टीम के लिए सपना होता है. पूरे गेंदबाजी ग्रुप ने अच्छा प्रदर्शन कर बल्लेबाजों पर दबाव बनाया.’

मैच की बात करें तो काइल मेयर्स (73 रन) के अर्धशतक के बाद मार्क वुड (14 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी ने लखनऊ की जीत की पटकथा लिखी. यह आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ लखनऊ की लगातार तीसरी जीत थी.

मेयर्स ने 14 रन के स्कोर पर खलील अहमद (Khaleel Ahmed) द्वारा मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए दो चौकों और सात छक्कों की मदद से हाफ सेंचुरी लगाई. लखनऊ ने इसकी मदद से छह विकेट पर 193 रन का स्कोर खड़ा किया.

कप्तान डेविड वॉर्नर की 56 रन (सात चाौके) की जुझारू पारी भी दिल्ली कैपिटल्स को हार से नहीं बचा सकी. वुड के साथ रवि बिश्नोई (31 रन देकर दो विकेट) के झटकों से दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी.

दिल्ली कैपिटल्स ने वॉर्नर और पृथ्वी साव (12) की बदौलत दूसरे ओवर में जयदेव उनादकट पर 17 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की.

पर पांचवें ओवर में वुड ने दिल्ली को दोहरे झटके दिए जिसमें उन्होंने साव के बाद अगली ही गेंद पर मिचेल मार्श को शून्य पर बोल्ड किया. इन दोहरे झटकों से टीम उबर नहीं सकी.

Editor's Pick