×

डेविड वार्नर हुए दूसरे व तीसरे मैच से बाहर, उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

ख्वाजा ने 11 जनवरी को बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर से खेलते हुए मेलबर्न रेनेगडेस के खिलाफ 42 गेंद में 62 रन बनाए थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 14, 2016 11:02 AM IST

डेविड वार्नर  © Getty Images
डेविड वार्नर © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के पितृत्व अवकाश पर जाने के बाद उस्मान ख्वाजा को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।  डेविड वॉर्नर जल्द ही पिता बनने वाले हैं और वो अपनी पत्नी केनडिस के साथ समय बिताएंगे, जो कुछ ही दिनों में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इसी वजह से डेविड वॉर्नर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही सीरीज़ के दूसरे और तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा, “ख्वाजा ब्रिस्बेन में टीम के साथ जुड़ेंगे। वह दूसरे और तीसरे एकदिवसीय मैचों तक टीम के साथ रहेंगे।” ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले एकदिवसीय में पांच विकेट से हराया 
ख्वाजा के चयन पर टीम के मुख्य चयनकर्ता रोड मार्श ने कहा, “ख्वाजा इस समय शानदार फॉर्म में हैं। वह पहले टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे। उनका यह चयन उनकी शानदार फॉर्म का इनाम है।”ख्वाजा ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 11 जनवरी को बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर से खेलते हुए मेलबर्न रेनेगडेस के खिलाफ 42 गेंद में 62 रन बनाए थे। ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारतीय टीम के हार के पांच कारण

TRENDING NOW

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच (बॉक्सिंग टेस्ट) में भी उन्होंने 144 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता रॉड मार्स का कहना है कि डेविड वॉर्नर टीम के साथ कब जुड़ सकते हैं, इसका फैसला खुद वॉर्नर ही करेंगे।