- क्रिकेट न्यूज़
- News
- David Warner says Cricket Australia squashed ball change issue in AUSA VS INDA Match
भारत का दौरा होना था, इस वजह से... बॉल बदलने की घटना पर डेविड वॉर्नर का गंभीर आरोप
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, अगर अंपायरों को लगता है कि कुछ हुआ है, तो मुझे यकीन है कि इस पर आगे की कार्रवाई होगी, मुझे लगता है कि अंपायरों या मैच रेफरी को इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए.
Published On Nov 06, 2024, 01:48 PM IST
Last UpdatedNov 06, 2024, 01:48 PM IST
David-warner
David warner on Ball change controversy: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जब ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट के दौरान अंपायरों ने गेंद बदली तो क्या हुआ और संचालन संस्था ने जितना जल्दी संभव हो सका उतनी जल्दी यह मामला दबा दिया.
वार्नर ने कहा कि मामला खत्म कर दिया गया है क्योंकि भारत की सीनियर टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने वाली है.
अंपायर से भिड़ गए थे इशान किशन
यह मसला पिछले सप्ताह मैकाय में खेले गए चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन सामने आया था जब अंपायरों ने भारतीय टीम को अलग गेंद दी. भारतीय खिलाड़ी, विशेषकर इशान किशन, इस फैसले से नाखुश थे तथा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे मूर्खतापूर्ण फैसला करार दिया था. अंपायर और इशान किशन के बीच हुई तीखी बहस का ऑडियो भी सामने आया था. अंपायर ने गेंद के साथ छेड़छाड़ और इशान किशन के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी, मगर मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कहा गया कि गेंद खराब हो गई थी, जिस वजह से उसे बदला गया, किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी.
अंपायर्स और मैच रेफरी को देना चाहिए जवाब: वॉर्नर
सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार वार्नर ने कहा, मेरा मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अंतिम फैसला करना है. मुझे लगता है कि भारतीय टीम इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने वाली है और इसलिए यह मामला जल्द से जल्द खत्म कर दिया गया. उन्होंने कहा, लेकिन अगर अंपायरों को लगता है कि कुछ हुआ है, तो मुझे यकीन है कि इस पर आगे की कार्रवाई होगी, मुझे लगता है कि अंपायरों या मैच रेफरी को इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए.
ऑस्ट्रेलिया ए की टीम ने सात विकेट से इस मुकाबले में जीत हासिल की थी. दोनों देशों के बीच दूसरा अनऑफिसियल टेस्ट सात नवंबर से खेला जाएगा.
इनपुट- भाषा