डेविड वार्नर ने खत्म किया रनों का सूखा, शेफील्ड शील्ड में जड़ा शतक

न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ मैच में वार्नर ने शतकीय पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 12, 2019, 07:58 AM IST

Published On Oct 12, 2019, 07:58 AM IST

Last UpdatedOct 12, 2019, 07:58 AM IST

डेविड वार्नर (CA)

निराशाजनक एशेज सीरीज के बाद सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए शतक जमाकर फॉर्म में वापसी की है। हाल ही में खत्म हई एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ वार्नर का बल्ला खामोश था। हालांकि इंग्लैंड ने पांच मैचों की ये सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा ली थी।

न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हुए वार्नर ने क्वींसलैंड के खिलाफ मैच में 221 गेंदों पर 125 रन बनाए। उनकी इस पारी में 18 चौके शामिल रहे। राष्ट्रीय टेस्ट टीम में उनके साथी खिलाड़ी और स्पिनर मार्नस लाबुशाने ने वार्नर को पवेलियन भेजा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वार्नर ने पांच मैचों की एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में 61 रन बनाए थे जो उनका उस सीरीज में सर्वोच्च स्कोर था। इसके अलावा वार्नर ने कुल सिर्फ 34 रन बनाए थे। गाबा, ब्रिसबेन में खेले गए इस मैच में वार्नर के साथी और एशेज में सर्वाधिक रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ पहले दिन शून्य पर आउट हुए।

भारत के 601 रन के विशाल स्‍कोर के बाद द. अफ्रीका ने सस्‍ते में गंवाए तीन विकेट

वार्नर को हाल ही में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुनी गए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में जगह मिली है। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज में उनकी जगह पक्की नहीं। लेकिन इस शतक ने चयनकर्ताओं को उनकी काबिलियत पर विश्वास जताने का कारण दिया है।

Editor's Pick