×

11 चौके, 09 छक्के... 14 साल बाद डेविड वॉर्नर ने बिग बैश लीग में जड़ा शतक

होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच में डेविड वॉर्नर ने 65 बॉल में 130 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी में डेविड वॉर्नर ने 11 चौके और 09 छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 7:31 PM IST

David warner Century: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आखिरकार फॉर्म में लौटे. उन्होंने शनिवार को बिग बैश लीग में शतक जड़ा. वॉर्नर का बिग बैश लीग में यह दूसरा शतक है. उन्होंने 14 साल बाद इस लीग में शतक जड़ा है.

शनिवार को होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ मैच में 39 साल के डेविड वॉर्नर ने 65 बॉल में 130 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी में डेविड वॉर्नर ने 11 चौके और 09 छक्के लगाए. उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जिसकी वजह से उनकी टीम सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाए. डेविड वॉर्नर का टी-20 में यह नौवां शतक है.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

22 – क्रिस गेल

11- बाबर आजम

09- विराट कोहली

09 – रिले रोसौ

09 – डेविड वार्नर

TRENDING NOW

डेविड वॉर्नर के शतक के बावजूद सिडनी थंडर्स को मिली हार

डेविड वॉर्नर के शतक के बावजूद उनकी टीम सिडनी थंडर्स को हार का सामना करना पड़ा. होबार्ट हरिकेंस ने सिडनी थंडर्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की. 206 रन के टारगेट को होबार्ट हरिकेंस ने 17.5 ओवरों में हासिल कर लिया. होबार्ट हरिकेंस को मिचेल ओवन और टिम वार्ड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 8.3 ओवरों में 108 रन की साझेदारी की. मिचेल 18 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद टिम वार्ड ने रेहान अहमद के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाते हुए टीम को मजबूती दी. रेहान ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े, जबकि टिम वार्ड ने 49 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली. निखिल चौधरी 14 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे.