शतक लगाने के मामले में विराट कोहली से भी 'आगे' निकल गए डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें मैच में शानदार शतक लगाया

Edited By : Manoj Shukla |Sep 28, 2017, 06:08 PM IST

Published On Sep 28, 2017, 06:08 PM IST

Last UpdatedSep 28, 2017, 06:08 PM IST

डेविड वॉर्नर और विराट कोहली © Getty Images © IANS (File Photo)
डेविड वॉर्नर और विराट कोहली © Getty Images © IANS (File Photo)

भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में शतक लगाकर डेविड वॉर्नर ने इतिहास रच दिया। वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 100वें वनडे मैच में शतक लगाने वाले पहले और दुनिया के 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वॉर्नर ने 100 मैचों के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली को भी पीछो छोड़ दिया। 100 मैचों के बाद हाशिम आमला (16) ने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। वहीं अब वॉर्नर के नाम 100 मैचों के बाद 14 शतक हो गए हैं। कोहली ने 100 मैचों में 13 शतक लगाए थे।

वॉर्नर 100 मैचों के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में आमला के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं वॉर्नर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा (13) से भी आगे निकल गए और युवराज (14) की बराबरी कर ली। खास बात ये है कि रोहित ने 13 शतक 167 मैचों में जड़े हैं और युवराज ने 14 शतक 304 मैचों में लगाए हैं। मैचों के लिहाज से वॉर्नर इन दोनों ही बल्लेबाजों से काफी पीछे हैं। ये भी पढ़ें: चौथे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी की 4 बड़ी बातें

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉर्नर 100 मैच के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर सिर्फ हाशिम आमला से ही पीछे हैं। 100 वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आमला के नाम हैं। आमला ने 100 वनडे मैच में 4,808 रन बनाए हैं। वहीं आमला के नाम 4,178* रन हो गए हैं। तीसरे नंबर पर गॉर्डन ग्रीनीज (4,177), चौथे पर विवियन रिचर्ड्स (4,146) और पांचवें पर कोहली (4,107) हैं। भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच में वॉर्नर ने 119 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली। वॉर्नर ने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के ठोके।

Editor's Pick