- क्रिकेट न्यूज़
- News
- David Warner switch-hit goes wrong against Afghanistan watch video
VIDEO: अफगान गेंदबाज के सामने वॉर्नर दिखा रहे थे होशियारी, तोहफे में दे दिया विकेट
क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाज को कमतर आंकने की गलती कई बार बड़े से बड़े बल्लेबाज को भी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ T20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ।
Published On Nov 04, 2022, 04:57 PM IST
Last UpdatedNov 04, 2022, 04:57 PM IST
TWITTER/ICC
क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाज को कमतर आंकने की गलती कई बार बड़े से बड़े बल्लेबाज को भी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ T20 क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ। T20 वर्ल्ड कप 2022 के 38वें मुकाबले में वॉर्नर ने अफगानिस्तान के नवीन उल हक की गेंद को हल्के में लेने की गलती की और अपना विकेट तोहफे में दे दिया। वॉर्नर के साथ पावरप्ले के आखिरी ओवर में घटी।
दरअसल, छठे ओवर में नवीन उल हक ने दूसरी गेंद लेग स्टंप पर ऑफ़ कटर फेंकी जिसे वॉर्नर ने स्विच हिट करने का मन बनाया। गेंदबाज ने तुंरत ही अपनी रणनीती बदली और गेंद को थोड़ा धीमी फेंक दिया जो वॉर्नर के बैट और पैड्स के बीच से निकलते हुए स्टंप से जा टकराई। इस तरह वॉर्नर 18 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वॉर्नर के इस तरह आउट होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
डेविड वॉर्नर का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप में अभी तक शांत ही रही है। उनके बल्ले से 4 मैचों में सिर्फ 44 रन ही आए हैं। इस दौरान उनका औसत महज 11 और स्ट्राइक रेट 107 का रहा है।
View this post on Instagram