सैंट लूसिया में हुई बॉल टैंपरिंग पर डेविड वार्नर ने ली चुटकी

श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jun 18, 2018, 02:19 PM IST

Published On Jun 18, 2018, 02:19 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2018, 02:19 PM IST

David Warner test © Getty Images

बॉल टैंपरिंग मामले में एक साल के लिए बैन हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर को हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका मिला है। सीपीएल की टीम सैंट लूसिया स्टार्स ने वार्नर तो 2018 सीजन के लिए साइन किया है। वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी और सैंट लूसिया के कप्तान डैरन सैमी ने ट्वीट कर वार्नर का अपनी टीम में स्वागत किया। सैंट लूसिया के लिए खेलते हुए वार्नर टीम के घरेलू मैदान डैरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रॉस आइसलेट में काफी मैच खेलेंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/michael-atherton-to-dinesh-chandimal-5-captains-who-have-been-charged-for-ball-tampering-720826″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हाल ही में इसी मैदान पर वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टैंपरिंग की घटना हुई। आईसीसी का आरोप है कि मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल ने गेंद की स्थिति बदलने की कोशिश की। बॉल टैंपरिंग की वजह से पहले से बदनाम वार्नर मामले पर चुटकी। वार्नर ने सैमी को जवाब देते हुए ट्वीट किया, “आपका शुक्रिया, मैं उस मशहूर स्टेडियम में खेलने का इंतजार नहीं कर सकता।”

क्या हैं मामला

बॉल टैंपरिंग का मामला मैच के तीसरे दिन सामने आया जब अंपायर अलीम दार और इयान गाउल्ड ने दिन का खेल शुरू होने से ठीक दस मिनट पहले श्रीलंका टीम को इसकी जानकारी दी और वेस्टइंडीज टीम को 5 पेनल्टी रन देने की बात कही। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने अंपायर की मांग का विरोध करते हुए मैदान पर आने से इंकार कर दिया। करीबन दो घंटे मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ, अंपायरों और खिलाड़ियों के बीच चली बातचीत के बाद मैच शुरू किया। आईसीसी ने चांदीमल को कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2.9 के तहत दोषी करार दिया है। मैच खत्म होने के बाद उन्हें जरूरी सजा दी जाएगी।

Editor's Pick