- क्रिकेट न्यूज़
- News
- David Warner: Was afraid that I would never be able to score a century for Australia again
'डरता था कि मैं फिर कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक नहीं बना पाऊंगा'
डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 107 रन की मैच विनिंग पारी खेली।
Published On Jun 13, 2019, 11:30 AM IST
Last UpdatedJun 13, 2019, 11:30 AM IST
डेविड वार्नर (CA)
इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने एक साल बैन झेलने के बाद स्टीव स्मिथ के साथ सफल वापसी की है। वार्नर की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को इस मैच में 41 रन से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि इस पारी से उन्हें खुशी और राहत दोनों मिल रही है क्योंकि एक समय वो सोचा करते थे कि क्या कभी उनके जीवन में ऐसा पल फिर कभी आएगा।
बाएं हाथ के इस बल्लेबाज से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें लगा कि इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2017 में बाक्सिंग डे टेस्ट में लगाया गया शतक ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उनका आखिरी शतक हो सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘हां, निश्चित तौर पर। मेरे दिमाग में हमेशा ये बात घूमती रहती थी।’’
डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलियाई फैन को दिया अपना मैन ऑफ द मैच अवार्ड
वार्नर ने कहा, ‘‘इससे ही मुझे जितना संभव हो सके फिट बने रहने, विभिन्न टी20 टूर्नामेंटों में अधिक से अधिक रन बनाने के लिए प्रेरणा मिलती रही। मैंने वास्तव में ग्रेड क्रिकेट खेलने का पूरा लुत्फ उठाया। मैंने उस मुश्किल दौर में खुद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए बेहतर स्थिति में रखा।’’
अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ धीमी पारियां खेलने के बाद वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी की।
उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान के खिलाफ मुझे लग रहा था कि मैं लय में नहीं हूं। पिछले मैच (भारत के खिलाफ) मैं वैसा नहीं खेला जैसा मैं खेल सकता हूं। इसलिए ये शतक लगाने से थोड़ा राहत मिली है। भारत के खिलाफ मैंने कई शॉट क्षेत्ररक्षकों के पास लगाए और तब आपको लगता है कि आप लय में नहीं हो।’’
डेविड वार्नर को गेंद से छेड़खानी के मामले में बैन लगने के बाद डर सता रहा था कि वो फिर कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाएंगे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में 107 रन बनाकर डर पर जीत हासिल की।
Also Read
एकतरफा अंदाज में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीटा, 113 रन से हराकर पड़ोसियों की बत्ती की गुल
Also Read
2027 वर्ल्ड कप से पहले Team India की बढ़ी मुश्किलें, कंगारू टीम में फिर दिखेगी यह खतरनाक तिकड़ी
Also Read
PAK VS AUS : बांग्लादेश से तो जीत नहीं पाए , ऑस्ट्रेलिया के सामने क्या अपने घर में डाल देंगे हथियार!