This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
डेविड वार्नर एलेन बॉर्डर मेडल से सम्मानित
ग्लेन मैक्सवेल को सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी के अवॉर्ड दिया गया
Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - January 28, 2016 11:27 AM IST


ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज डेविड वार्नर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बुधवार को एलन बॉर्डर अवॉर्ड के लिए चुना गया। इसके अलावा वार्नर को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी भी घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम के आतिशी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी का अवॉर्ड हासिल किया। वार्नर को पहली बार एलन बॉर्डर मेडल के लिए चुना गया। वार्नर ने स्टीवन स्मिथ को पछाड़कर यह अवॉर्ड हासिल किया। डेविड वार्नर को कुल 30 मत मिले, जबकि स्टीवन स्मिथ को 24 मत मिले। मिशेल स्टार्क 18 वोट के साथ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी के लिए तीसरे स्थान पर रहे। ALSO READ: भारत अंडर-19 बनाम आयरलैंड अंडर-19 मैच का फुल स्कोरकार्ड
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार को वार्नर के हवाले से कहा, ” ईमानदारी से कहूं तो मैं मानकर चल रहा था कि पूरे वर्ष शानदार प्रदर्शन करने वाले स्मिथ को ही यह अवार्ड मिलेगा।” वार्नर ने कहा, “लोग मुझसे कहते रहते हैं कि मैं महानतम खिलाड़ियों में शामिल हो सकता हूं, लेकिन मैं वहां शांत बैठा रहता हूं और यह सब सुनता रहता हूं। आप सिर्फ वही नियंत्रित कर सकते हैं जो मैदान पर खेलते हुए आपके बस में होता है।”
TRENDING NOW
वार्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में अपनी टीम की जीत के नायक रहे और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुने गए थे। उन्होंने श्रृंखला के दौरान ब्रिस्बेन और पर्थ में दो बार दोहरा शतक लगाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया था। वार्नर ने साल 2015 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 13 टेस्ट मैचों में 1317 रन बनाए जिसमें चार शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे।
