add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पृथ्वी साव की सेहत के बारे में कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा खुलासा, बताया क्या है परेशानी

पृथ्वी साव ने अस्पताल से तस्वीर पोस्ट की थी। बताया गया था कि उन्हें बुखार हुआ है। हालांकि उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा होने लगी थी। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - May 12, 2022 10:30 AM IST

पृथ्वी साव ने अस्पताल से तस्वीर पोस्ट की थी। बताया गया था कि उन्हें बुखार हुआ है। हालांकि उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा होने लगी थी। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मई, बुधवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें कायम हैं। दिल्ली कैपटिल्स की जीत के हीरो रहे मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर। टीम के लिए इस मैच में पृथ्वी साव नहीं खेले थे। साव ने कुछ दिन पहले अस्पताल से तस्वीर साझा की थी। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने साव की तबीयत पर अपडेट दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साव ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना आखिरी मैच 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह टीम से बाहर हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सेहत के बारे में बताया भी था। साव ने जब अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा की थी तब लोगों को कुछ संदेह भी हुआ था। साव को तब बुखार हुआ था। हालांकि पंत ने अब साव के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया है। पंत ने बताया कि साव को थायराइड जैसा कुछ हुआ है।

TRENDING NOW

मैच के बाद आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस के बातचीत में पंत ने बताया, ‘हम उन्हें मिस कर रहे हैं लेकिन यह सब हमारे हाथों में नहीं है। उन्हें थायराइड या ऐसा ही कुछ है। डॉक्टर ने मुझे ऐसा ही बताया।’

मैच की बात करें तो पंत अपनी टीम के खेल से काफी खुश नजर आए। पंत ने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद अपनी टीम की तारीफ की। दिल्ली की टीम के सामने 161 रन का लक्ष्य था। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज श्रीकर भरत खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद मिशेल मार्श और डेविड वॉर्नर ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 144 रन जोड़ डाले। वॉर्नर 41 गेंद पर 52 रन बनाए। लेकिन मार्श ने सिर्फ 62 गेंद पर 89 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और सात छक्के लगाए। कप्तान पंत ने सात गेंद पर 13 रन बनाए।