×

IPL 2026 DC vs GT: राहुल- मिलर का प्रयास गया बेकार, रोमांचक मैच में एक रन से जीता गुजरात टाइटंस

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई. बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा. डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस...

IPL delhi Capitals vs Gujarat Titans
IPL delhi Capitals vs Gujarat Titans

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई. बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा.

डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते थे. डीसी फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है. दूसरी ओर, GT की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार जीटी ने जीत का खाता खोला है. यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है.

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए. इस टीम को 19 रन पर साई सुदर्शन (12) के रूप में जल्द पहला झटका लग गया था. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की.

बटलर 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ 60 गेंदों में 104 रन की पारी खेली. गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए. वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 55 रन की पारी खेली. विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए. लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 सफलता हासिल की.

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी. इस टीम को पाथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. निसांका 24 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए.

10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर राशिद खान ने नितीश राणा (5) और समीर रिजवी (0) को आउट करते हुए डीसी को परेशानी में डाल दिया. यहां से केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जुटाए.

मिलर ने डीसी के खाते में 25 रन का योगदान दिया, जिसके बाद राहुल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन जोड़े. राहुल 52 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 92 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टब्स ने 7 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

डीसी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन की दरकार थी. विपराज निगम ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली गेंद को चौके के लिए भेजा, लेकिन अगली गेंद पर अपना विकेट दे बैठे. इसके बाद कुलदीप यादव बल्लेबाजी के लिए आए और ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला.

ओवर की चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया. टीम को अंतिम दो गेंदों में 2 रन की दरकार थी, लेकिन मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया. ऐसे में अंतिम गेंद पर टीम को 2 रन की जरूरत थी, लेकिन इस पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए. इसी के साथ जीटी ने मैच 1 रन से अपने नाम किया.

मेजबान टीम की तरफ से राशिद खान ने 17 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए. 1 विकेट मोहम्मद सिराज ने अपने नाम किया.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

1 शुभमन गिल (कप्तान), 2 बी साई सुदर्शन, 3 जोस बटलर (विकेटकीपर), 4 वाशिंगटन सुंदर, 5 ग्लेन फिलिप्स, 6 शाहरुख खान, 7 राहुल तेवतिया, 8 राशिद खान, 9 कागिसो रबाडा, 10 मोहम्मद सिराज, 11 अशोक शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रसीद, होल्डर, सुथार, जयंत और रावत।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

1 केएल राहुल (विकेटकीपर), 2 पथुम निसांका, 3 नितीश राणा, 4 डेविड मिलर, 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 अक्षर पटेल (कप्तान), 7 विप्रज निगम, 8 कुलदीप यादव, 9 लुंगी एनगिडी, 10 टी नटराजन, 11 मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर: रिज़वी, आशुतोष, नबी, चमीरा और नायर।

रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया

यह बेहतरीन मैच था. सांसे रोक देने वाला. दिल्ली की टीम को एक रन से हार मिली. उन्हें और फैंस को इस हार का दुख तो होगा. लेकिन जिस तरह का मैच यह खेला गया उसे देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया होगा. आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन लेने से इनकार कर दिया था. और अगर वह एक रन ले लेते तो आखिरी गेंद पर रन न बनने की सूरत में भी मैच सुपर ओवर में जाता. लेकिन मिलर ने आखिरी गेंद पर मैच जितवाने का दारोमदार लिया. पर प्रसिद्ध कृष्णा की स्लो गेंद पर मिलर पूरी तरह चूक गए. जोस बटलर पहले से विकेट के पीछे एक हाथ का दस्ताना उतारकर विकेटकीपिंग कर रहे थे. उन्होंने गेंद को पकड़ा और थ्रो किया. सीधा विकेट पर कुलदीप यादव की छलांग भी उन्हें लाइन के पार नहीं ले जा पाई. मिलर ने वाइड के लिए रिव्यू लिया. लेकिन यह काफी नहीं था. गेंद सिर के ऊपर से नहीं गई थी. नतीजा, दिल्ली ने मैच को करीब पहुंचाकर गंवा दिया.

IPL 2026 DC vs GT: शुभमन गिल की तेज-तर्रार फिफ्टी, कितने रन बनाएंगे गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की फिफ्टी, गुजरात बड़े स्कोर की ओर
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ 33 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. इस पारी में उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए. कुलदीप से लेकर विपराज निगम तक उन्होंने सभी पर अपने हाथ खोले. गुजरात की टीम 200 से बहुत आगे जाती हुई दिख रही है.

IPL 2026, DC vs GT LIVE: कुलदीप की फिरकी ने बटलर को फंसाया, गुजरात टाइटंस ने दूसरा विकेट गंवाया

IPL 2026, DC vs GT LIVE: कुलदीप की फिरकी ने बटलर को फंसाया, गुजरात टाइटंस ने दूसरा विकेट गंवाया

दिल्ली कैपिटल्स को इस विकेट की जरूरत थी. और बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी टीम को बड़ी कामयाबी दिलाई. कुलदीप ने पिछली गेंद 89 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी. इस बार उन्होंने रफ्तार को तेज किया. रफ्तार 95 किलोमीटर प्रति घंटा थी. छह किलोमीटर प्रति घंटा ज्यादा. और गेंद को शॉर्ट आर्म पुल करने गए बटलर उसमें फंस गए. और 52 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए.

IPL 2026, DC vs GT LIVE: पावरप्ले के बाद कैसा है मैच का हाल, गुजरात का अटैकिंग मोड ऐन

IPL 2026, DC vs GT LIVE: पावरप्ले के बाद कैसा है मैच का हाल, गुजरात का अटैकिंग मोड ऐन

गुजरात टाइटंस की टीम को जोस बटलर ने तेज रफ्तार दी है. 6 ओवर का पावरप्ले समाप्त होने तक गुजरात की टीम ने 1 विकेट खोकर 68 रन बनाए हैं. बटलर 22 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं. साई सुदर्शन को 12 के निजी स्कोर पर मुकेश कुमार ने बोल्ड किया है. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने छह ओवरों में सिर्फ सात गेंद खेली हैं और उन्होंने इतने ही रन बनाए हैं.

IPL 2026, DC vs GT LIVE: जोस बटलर ने किया अक्ष पटेल का स्वैग से स्वागत

IPL 2026, DC vs GT LIVE: जोस बटलर ने किया अक्ष पटेल का स्वैग से स्वागत

जोस बटलर ने किया अक्षर पटेल का स्वैग से स्वागत. दिल्ली कैपिटल्स के ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने चौका लगाया. और उसकी अगली गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया. बटलर जबर्दस्त आक्रामक मूड में हैं. अक्षर पटेल के ओवर की गेंद पर आक्रमण के बाद बटलर ने मुकेश कुमार के खिलाफ हमला बोला. उनके ओवर की पहली दो गेंदों पर उन्होंने छक्के लगाए. और ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया. ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक और छक्का लगाया. इस बार कवर्स के ऊपर से कमाल का शॉट. बटलर ने सिर्फ 16 गेंद पर 42 रन बना लिए हैं.

इस मैच से पहले बटलर के फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे थे. आज लगता है कि दिल्ली के इस मैदान पर वह उन सब सवालों के जवाब देना चाहते हैं.

IPL 2026, DC vs GT LIVE: जोस बटलर ने लगाया शानदार छक्का, लगातार तीन गेंद डॉट गेंद खेलीं

IPL 2026, DC vs GT LIVE: जोस बटलर ने लगाया शानदार छक्का, लगातार तीन गेंद डॉट गेंद खेलीं

जोस बटलर ने लगातार तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया. इंग्लैंड का यह बल्लेबाज इस सीजन में बहुत अच्छी लय में नहीं दिख रहा है. लेकिन वह जिस दर्जे का बल्लेबाज है उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. अपनी चौथी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया. ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लिया. तीन ओवर बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 27 रन.

IPL 2026, DC vs GT LIVE: मुकेश कुमार ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को पहली कामयाबी

IPL 2026, DC vs GT LIVE: मुकेश कुमार ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को पहली कामयाबी

IPL 2026, DC vs GT LIVE: मुकेश कुमार ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को पहली कामयाबी. मुकेश की गेंद को साई सुदर्शन ने कट करना चाहा. गेंद को थर्डमैन पर खेलना चाहा लेकिन गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया. और वह विकेटों से टकराई. सुदर्शन बड़ी पारी खेल पाए. सुदर्शन ने 7 गेंद पर 12 रन की पारी खेली.

IPL DC vs GT: शुभमन गिल ने भी चौके के साथ किया अपनी पारी का आगाज

IPL DC vs GT: शुभमन गिल ने भी चौके के साथ किया अपनी पारी का आगाज

जब मुकेश कुमार की गेंद पर साई सुदर्शन ने चौका लगाया था तब केविन पीटरसन जो कॉमेंट्री कर रहे हैं, ने कहा कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर अगर पावर प्ले में आपको गैप मिल जाता है तो गेंद बाउंड्री लाइन के पार जाती है. और ऐसा ही शुभमन गिल ने भी किया. अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने गेंद को कट कर दिया. और चार रन बटोरे. अगली ही गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. पहला ओवर समाप्त हुआ. ओवर की आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना. पहला ओवर समाप्त होने के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 11 रन बिना किसी नुकसान के.

IPL DC vs GT: मुकेश कुमार की पहली ही गेंद पर चौका, गुजरात की धमाकेदार शुरुआत

IPL DC vs GT: मुकेश कुमार की पहली ही गेंद पर चौका, गुजरात की धमाकेदार शुरुआत

दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने पहली गेंद फेंकी. और साई सुदर्शन ने पहली ही गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक कर दिया. चौके के लिए. गुजरात टाइटंस की टीम का खाता चौके के साथ खुला. मुकेश ने गेंद को स्विंग करवाना चाहा. वह लाइन से जरा सा भटके और साई ने आसानी से चार रन बटोरे.

IPL 2026, DC vs GT LIVE: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, स्कोर और अपडेट

IPL 2026, DC vs GT LIVE: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, स्कोर और अपडेट 

नमस्कार, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) मैच में आपका स्वागत है. हम आपको दिखाएंगे मैच का अपडेट और लाइव स्कोर.

Trending This Week