DC vs KKR Live Score: आईपीएल 2026 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हरा दिया. दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए. केकेआर की टीम ने फिन एलेन (47 बॉल में 100 रन नाबाद) के शतक से टारगेट को सिर्फ 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. केकेआर ने चौथी जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर जगह बनाई है.
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार
DC vs KKR Live Score: फिन एलेन के शतक से केकेआर की आठ विकेट से जीत
DC vs KKR Live Score: फिन एलेन के नाबाद शतक (47 बॉल में नाबाद 100 रन) से केकेआर की आठ विकेट से जीत. कैमरन ग्रीन और फिन एलेन ने 64 बॉल में 116 रन नाबाद साझेदारी कर केकेआर को 14.2 ओवर में ही जीत दिला दी.
DC vs KKR Live Score: केकेआर की खराब शुरुआत
DC vs KKR Live Score: केकेआर की खराब शुरुआत. दो बल्लेबाज पवेलियन लौटे. रहाणे रन आउट हुए, वहीं अंगकृष रघुवंशी सिर्फ एक रन की पारी खेलकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. चार ओवर में केकेआर- 33/2.
DC vs KKR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को दिया 143 रन का टारगेट
DC vs KKR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को दिया 143 रन का टारगेट. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन बनाए. आशुतोष शर्मा ने 28 बॉल में 39 रन की पारी खेली.
DC vs KKR Live Score: अनुकूल रॉय ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट
DC vs KKR Live Score: अनुकूल रॉय ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट. उन्होंने पथुम निसंका और ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया है. 89 रन के स्कोर पर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
DC vs KKR Live Score: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, निसंका आउट
DC vs KKR Live Score: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, निसंका आउट. निसंका ने 29 बॉल में 50 रन की पारी खेली.
DC vs KKR Live Score: पथुम निसंका का अर्धशतक
DC vs KKR Live Score: पथुम निसंका का अर्धशतक. निसंका ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया है.
DC vs KKR Live Score: सुनील नरेन ने किया समीर रिजवी का शिकार, दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा
DC vs KKR Live Score: सुनील नरेन ने किया समीर रिजवी का शिकार, दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा. समीर रिजवी सिर्फ तीन रन बना सके.
DC vs KKR Live Score: नितीश राणा आउट, दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरा विकेट गंवाया
DC vs KKR Live Score: नितीश राणा आउट, दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरा विकेट गंवाया. नितीश राणा सिर्फ आठ रन बना सके और कैमरन ग्रीन की गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे.
DC vs KKR Live Score: केएल राहुल आउट, दिल्ली को पहला झटका
DC vs KKR Live Score: केएल राहुल 14 बॉल में 23 रन की पारी खेलकर आउट, दिल्ली को पहला झटका. कार्तिक त्यागी ने केकेआर को सफलता दिलाई है.
DC vs KKR Live Score: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
DC vs KKR Live Score: कोलकाता ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी. दिल्ली की टीम में दो बदलाव हुआ है. टी. नटराजन की जगह मुकेश कुमार और करुण नायर की जगह विपराज निगम को मौका दिया गया है.