• Home
  • News
  • IPL 2026, DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास का किया सबसे बड़ा रन चेज

IPL 2026, DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास का किया सबसे बड़ा रन चेज

इंडियन प्रीमियर लीग में आज पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाएगा. दिल्ली ने अभी तक तीन मैच जीते हैं वहीं पंजाब इस सीजन में कोई मुकाबला नहीं हारी है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 25, 2026, 02:26 PM IST

Published On Apr 25, 2026, 02:26 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2026, 02:26 PM IST

Delhi Capitals vs Punjab Kings live blog

Delhi Capitals vs Punjab Kings live blog

पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया है. पंजाब किंग्स की टीम ने 265 रन के टारगेट को 18.5 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 36 बॉल में नाबाद 71 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 26 बॉल में 76 रन बनाए.

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सामने जीत के लिए 265 रन का विशाल टारगेट रखा. DC को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल और नितीश राणा की जोड़ी का हाथ रहा, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की.

41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच इस सीजन लगातार 7वां टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. DC को 2.4 ओवर में पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा. निसांका 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उस समय तक टीम के खाते में महज 28 रन ही जुड़ सके थे.

यहां से केएल राहुल ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. नितीश 44 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

इसके बाद डेविड मिलर ने केएल राहुल के साथ मोर्चा संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने 9 गेंदों में 16 रन की अटूट साझेदारी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को उसके आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया.

केएल राहुल 67 गेंदों में 9 छक्कों और 16 चौकों के साथ 152 रन बनाकर नाबाद रहे. इसी के साथ केएल आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बने. डेविड मिलर ने 3 गेंदों में नाबाद 3 रन अपने खाते में जोड़े. DC ने 20 ओवरों के खेल में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए. पंजाब किंग्स की तरफ से जैवियर बार्टलेट और अर्शदीप सिंह को 1-1 सफलता हाथ लगी.

Follow Updates here:

IPL 2026, DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास का किया सबसे बड़ा रन चेज

IPL 2026, DC vs PBKS: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास का किया सबसे बड़ा रन चेज. पंजाब किंग्स ने 265 रन के टारगेट को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

लुंगी नगिडी के सिर पर लगी चोट, मैदान से बाहर ऐम्बुलेंस पर गए

प्रियांश आर्या ने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की गेंद पर अच्छा शॉट खेला. नगिडी गेंद के नीचे आए लेकिन वह पूरी तरह से उसे मिसजज कर गए. वह सिर के बल गिरे. नगिडी काफी दर्द में थे. उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के लिए ऐम्बलेंस लानी पड़ी.

IPL 2026: KL Rahul की तूफानी सेंचुरी, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की खूब खबर ली. उन्होंने 67 गेंद पर नाबाद 152 रन बनाए. आईपीएल के इतिहास में 150 का स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बन गए. कुल मिलाकर वह सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस मुकाम को पार किया हो. क्रिस गेल के 175 और ब्रेंडन मैकलम के 158 ही पहल ऐसा कर चुके हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट पर 264 रन का स्कोर बनाया. यह दिल्ली का आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. और कुल मिलाकर आईपीएल का सातवां सबसे बड़ा स्कोर है.

IPL 2026: DC vs PBKS- नीतीश राणा सेंचुरी से चूके, दिल्ली का पहाड़ सा स्कोर

नीतीश राणा सेंचुरी से चूक गए लेकिन 91 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 44 गेंद पर यह पारी खेली. राणा और केएल राहुल के बीच 220 रन की साझेदारी हुई. यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ा स्कोर है.

IPL 2026: DC vs PBKS- KL Rahul की तूफानी सेंचुरी, दिल्ली कैपिटल्स बड़े स्कोर की ओर

IPL 2026: DC vs PBKS- KL Rahul की तूफानी सेंचुरी, दिल्ली कैपिटल्स बड़े स्कोर की ओर

KL Rahul ने 47 गेंद पूरा किया अपना शतक. यह आईपीएल में उनका छठा शतक है. अपने शतक में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए.

 

IPL 2026 DC vs PBKS: नीतीश राणा ने भी लगाई हाफ-सेंचुरी

बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 29 गेंद पर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. इसमें सात चौके और एक छक्का लगाया. दूसरे विकेट के लिए राणा और केएल राहुल के बीच 54 गेंद पर 100 रन की साझेदारी हो गई है.

IPL DC vs PBKS: केएल राहुल की धमाकेदार हाफ सेंचुरी

केएल राहुल ने सिर्फ 26 गेंद पर लगाई हाफ-सेंचुरी
केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 26 गेंद पर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. उन्होंने पावरप्ले में दिल्ली के 68 में से 35 रन बनाए. उन्होंने पावरप्ले में आक्रामक खेल दिखाया. युजवेंद्र चहल की गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने पंजाब के सबसे अनुभवी गेंदबाज पर हमला बोला. चहल इस मैच में पंजाब के इकलौते स्पिनर हैं. राहुल ने शशांक सिंह की गलती का फायदा उठाया. शशांक ने उनका कैच छोड़ा था जब वह 12 रन के स्कोर पर थे.

IPL 2026: DC vs PBKS LIVE: दिल्ली कैपिटल्स का सीजन में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

IPL 2026: DC vs PBKS LIVE: दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 68 रन बनाए. यह इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का पहले छह ओवरों में सबसे बड़ा स्कोर है. उनका इससे पिछला उनका सर्वोच्च सक्रो 66 रन था. जो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था.

IPL 2026 DC vs PBKS: शशांक सिंह ने फिर छोड़ा कैच, डांट का भी असर नहीं

IPL 2026 DC vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह ने एक और गलती की. उन्होंने इस मैच में भी कैच छोड़ दिया. पिछले मैच में शशांक ने तीन कैच छोड़े थे. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपनी खराब फील्डिंग के लिए शशांक को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. और आज, शनिवार 25 अप्रैल को उन्होंने केएल राहुल का कैच छोड़ दिया. गेंद सीधा उनके हाथ में थी लेकिन वह उसे लपक नहीं पाए.

IPL 2026 DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार 9वीं बार जीता टॉस, पहली बार चुनी बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल में लगातार 9वीं बार टॉस जीता है. इस सीजन में लगातार सात बार अक्षर पटेल ने टॉस जीता है. इससे पहले के 8 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. यह पहला मौका है लंबे वक्त बाद जब दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हो.

IPL 2026, DC vs PBKS: अर्शदीप सिंह ने शुरू की पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी आक्रमण

IPL 2026, DC vs PBKS: अर्शदीप सिंह ने शुरू की पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाजी आक्रमण

बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की है. दिल्ली की ओर से पथुम निसांका और केएल राहुल पारी का आगाज कर रहे हैं. मौसम गर्म है. तापमान दिल्ली में करीब 42 डिग्री सेल्सियस है. और इस गर्मी में अच्छी-खासी संख्या में दर्शक मैदान पर मुकाबला देखने पहुंचे हैं.

IPL 2026 DC vs PBKS: क्या है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन

1 प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), 2 प्रियांश आर्य, 3 कूपर कोनोली, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 शशांक सिंह, 6 मार्कस स्टोइनिस, 7 मार्को जानसन, 8 जेवियर बार्टलेट, 9 विजयकुमार विशाक, 10 अर्शदीप सिंह, 11 युजवेंद्र चहल

IPL 2026 DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स की पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसी है टीम

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

1 केएल राहुल (विकेटकीपर), 2 पथुम निसांका, 3 समीर रिज़वी, 4 अक्षर पटेल (कप्तान), 5 नितीश राणा, 6 ट्रिस्टन स्टब्स, 7 डेविड मिलर, 8 लुंगी एनगिडी, 9 कुलदीप यादव, 10 टी नटराजन, 11 मुकेश कुमार

IPL 2026: DC vs PBKS- श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- हमारी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. जिस तरह से हमारी टीम रन बना रही है वह कमाल है. और इसे लेकर कोई शिकायत नहीं है. ऐसा ही होना चाहिए. टीम के प्रदर्शन से हमें बहुत खुशी है. हम लगातार अच्छी और कड़ी मेहनत कर रहे हैं. और हर मैच में हमारा प्रदर्शन बेहतर होता जा रहा है. हम खेल का पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं. हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे. टॉस से पहले अक्षर से बात भी हुई थी. अपनी टीम के बारे में श्रेयस ने कहा कि उसमें कोई बदलाव नहीं है.

IPL 2026: DC vs PBKS- अक्षर पटेल ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला

IPL 2026: DC vs PBKS- अक्षर पटेल ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि अभी गर्मी है और ऐसा भी लग रहा है कि पिच बाद में धीमी हो जाएगी. अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम कई छोटी-छोटी गलतियां कर रही हैं अगर उन्हें ठीक कर लेगी तो सही रास्ते पर आ जाएगी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

IPL 2026 DC vs PBKS: इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, बदल सकते हैं मैच का रुख

आईपीएल में आज दो मैच हैं. पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ होगा. इस मुकाबले में कौन से पांच खिलाड़ी अहम हो सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर

Delhi Capitals vs Punjab Kings 5 Players to Watch out For
Delhi Capitals vs Punjab Kings 5 Players to Watch out For

IPL 2026 DC vs PBKS: देखो... देखो... कौन आया? स्टार्क आया, स्टार्क आया

IPL 2026 DC vs PBKS: देखो… देखो… कौन आया? स्टार्क आया, स्टार्क आया: ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से जुड़ गए हैं. वह एक मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलेंगे. 36 साल के स्टार्क कोहनी और कंधे की चोट की वजह से बाहर थे. इंग्लैंड के ऑलराउंडर रेहान अहमद दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं. वह बेन डकेट के रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े हैं. रेहान आज सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं. पर क्या वह टीम का हिस्सा बनेंगे?

 

IPL 2026 DC vs PBKS Pitch Report: कैसी होगी दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स मैदान की पिच

IPL 2026 DC vs PBKS Pitch Report: दिल्ली कैपिटल्स का पिछला मुकाबला इस अरुण जेटली स्टेडियम मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ होगा. इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा के आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने आखिरी दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना पाए थे. दिल्ली को एक रन से मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच मे 419 रन बने लेकिन आखिरी गेंद तक रोमांच कायम रहा. यह मैच भी उसी पिच पर खेला गया था.

IPL 2026: जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़ेंगे ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिशेल स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए अच्छी खबर है कि ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिशेल स्टार्क जल्द ही जुड़ने वाले हैं. हालांकि वह इस मैच में नहीं खेलेंगे. लेकिन उनके आने की खबर से ही दिल्ली के खेमे में सकारात्मकता का माहौल होगा. वह एक मई से पहले टीम से जुड़ जाएंगे. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट के लिए रेहान अहमद की जगह शामिल कर दिया. हालांकि रेहान को आज ही मौका शायद ही मिल पाएगा.

mitchell-starc
mitchell-starc

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर उठे थे सवाल

DC vs PBKS IPL 2026 LIVE: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. सनराइजर्स ने दिल्ली के खिलाफ 242 रन का स्कोर बना दिया था. दिल्ली की टीम के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने सिर्फ दो-दो ओवर ही गेंदबाजी की थी. ऑफ स्पिनर नीतीश राणा को बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खिलाफ गेंदबाजी करवाने का दांव उलटा पड़ गया था. राणा ने अपने चार ओवरों में 55 रन दे दिए थे. दिल्ली की टीम के सामने कई परेशानियां हैं और उसे जल्द ही इनसे पार पाना होगा.

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स, लाइव स्कोर और अपडेट

नमस्कार, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आज 35वां मुकाबला खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स की मेजबानी करेगी. इस मैच से जुड़े अपडेट, लाइव स्कोर और रोचक पलों को हम क्रिकेटकंट्री के मंच से आपके लिए लेकर आएंगे. तो खेल से जुड़ी अपडेट और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

BM

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick