×

जेटली के बचाव में उतरे पीएम मोदी

अरुण जेटली पर लगे सभी आरोप निराधार साबित होंगे

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 22, 2015 3:18 PM IST

अरुण जेटली © Getty Images
अरुण जेटली © Getty Images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार के मामले में जेटली पर लगे सभी आरोप निराधार साबित होंगे। मोदी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह बात कही। संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू के मुताबिक मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बैठक में कहा, “अरुण जेटली पर लगे सभी आरोप निराधार साबित होंगे। वह ठीक उसी तरह तमाम आरोपों से बरी हो जाएंगे, जिस तरह वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी बरी हुए थे। कांग्रेस मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर भाजपा की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।”

TRENDING NOW

मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने सुषमा जी (सुषमा स्वराज), वसुंधरा जी (वसुंधरा राजे) और शिवराज जी (शिवराज सिंह चौहान) के साथ भी ऐसा ही किया था। वह सिर्फ भाजपा सरकार को बदनाम करना चाहती है।” जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद ने संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं लिया। आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह व्यस्तता के कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले सके। वह इस बैठक का बहिष्कार नहीं कर रहे हैं।  जेटली ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस द्वारा अपने 13 साल के कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार के सम्बंध में लगाए गए तमाम आरोपों का खंडन किया है। अरुण जेटली ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर मानहानि का मुकदमा दायर किया हैं। इस घटना के बाद राजनितिक गलियारों में खलबली मच गयी हैं। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के इन दिग्गज खिलाडियों को नही मिला कोई भी खरीदार