add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

डीडीसीए कर सकता है कीर्ति आजाद पर कानूनी कार्यवाही: मनचंदा

कीर्ति आजाद पिछले कुछ दिनों से संघ के खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 23, 2015 11:24 AM IST

रविंदर मनचंदा © PTI
रविंदर मनचंदा © PTI

पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कीर्ति आजाद ने जहां दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया वहीं दिल्ली सरकार ने कहा कि उसने डीडीसीए प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीडीसीए के कोषाध्यक्ष रविंदर मनचंदा ने भी मंगलवार को कहा कि वे बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं, जिन्होंने संघ के कुछ प्रमुख अधिकारियों पर वित्तीय घोटाले का आरोप लगाया है। दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ने गुरुवार को कहा कि ये आरोप सरासर बेबुनियाद हैं। जेटली के कार्यकाल में कोई धोखाधड़ी नहीं हुई है। ये भी पढ़ें: तो इसलिए लिया ब्रेंडन मैक्कुलम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला
मनचंदा ने कहा, ‘कीर्ति आजाद पिछले कुछ दिनों से संघ के खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। वह कुछ प्रमुख सदस्यों की छवि खराब कर रहे हैं। इसके अलावा वह केवल उन्हीं दस्तावेजों को दिखा रहे हैं जो हमने जारी किये थे। वह झूठे आरोप लगा रहे हैं और वरिष्ठ सदस्यों को लगता है कि हमें कानूनी रास्ता अपनाकर कीर्ति के खिलाफ मानहानि का दावा करना चाहिए।’ ये भी पढ़ें: ब्रेंडन मैक्कुलम: अपनी आतिशी बल्लेबाजी से दुनिया भर को मुरीद बनाने वाला क्रिकेट का सितारा
उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से हमने मीडिया के सामने सभी दस्तावेज जारी कर दिये थे। हम उनके द्वारा लगाये गये सभी आरोपों का खंडन कर चुके हैं। हमने सभी दस्तावेज और वित्तीय खर्चे का ब्यौरा जारी कर दिया है। आप को बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि जेटली के डीडीसीए अध्यक्ष के रूप में 13 साल के कार्यकाल में भारी वित्तीय अनियमिततायें हुई है और भारी रकम फर्जी कंपनियों को दी गई जबकि टीम चयन में भी अनियमिततायें हुई।

 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source