• Home
  • News
  • DDCA receives bomb threat in arun jaitley stadium email claiming revenge for operation sindoor

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- ऑपरेशन सिंदूर का लेंगे बदला

डीडीसीए को भेजे गए ईमेल में लिखा है, आपके स्टेडियम में बम विस्फोट होगा, हमारे पास भारत में सक्रिय पाकिस्तान का एक प्रतिबद्ध स्लीपर सेल है, विस्फोट ऑपरेशन सिंदूर का हमारा बदला होगा.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 09, 2025, 04:44 PM IST

Published On May 09, 2025, 04:44 PM IST

Last UpdatedMay 09, 2025, 04:44 PM IST

Arun Jaitley stadium

(Image credit- IANS)

DDCA receives bomb threat: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की तरफ से किए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेने के लिए नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई है.

डीडीसीए के एक शीर्ष अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार सुबह अरुण जेटली स्टेडियम को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मेल में लिखा है, आपके स्टेडियम में बम विस्फोट होगा, हमारे पास भारत में सक्रिय पाकिस्तान का एक प्रतिबद्ध स्लीपर सेल है, विस्फोट ऑपरेशन सिंदूर का हमारा बदला होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बम की धमकी निकली अफवाह, सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम के साथ बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और ‘डॉग स्क्वॉड’ की टीम अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचीं जो अफवाह निकली, एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. डीडीसीए सचिव अशोक शर्मा ने पीटीआई को बताया, हमें डीडीसीए के पते पर ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी, हमने तुरंत इसे दिल्ली पुलिस को भेज दिया, दिल्ली पुलिस के बम दस्ते ने आकर पूरे स्टेडियम की जांच की जिसमें कुछ भी नहीं मिला. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि कई टीम को तुरंत स्टेडियम भेजा गया और पूरी जगह की अच्छी तरह से जांच की गई. सूत्र ने कहा, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, इसके अलावा हमने स्टेडियम के अंदर और इसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है.

आईपीएल की मेजबानी कर रहा है अरुण जेटली स्टेडियम

यह स्थल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैचों की मेजबानी कर चुका है, शुक्रवार को बीसीसीआई ने एक सप्ताह के लिए आईपीएल को निलंबित कर दिया गया था, अरुण जेटली स्टेडियम को 11 मई को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सीजन का अपना आखिरी मैच आयोजित करना था, लेकिन बीसीसीआई के फैसले के बाद इसे अब निलंबित कर दिया गया है.

गंभीर और शमी को मिल चुकी है धमकी

इससे पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकियां मिली थीं.

गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू के साथ-साथ पश्चिमी सीमा के पास कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने उन्हें सफलतापूर्वक विफल कर दिया. पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की, जिससे जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे, अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने और सतर्क रहने का आग्रह किया क्योंकि आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय थे.

INPUT- IANS

Editor's Pick