×

सहवाग, गंभीर और इशांत के बाद विराट कोहली भी अरुण जेटली के समर्थन में उतरे

विराट कोहली ने अपने ट्विटर पेज पर ट्वीट कर अरुण जेटली को क्रिकेटरों का मददगार बताया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 21, 2015 2:48 PM IST

वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, इशांत शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी अरुण जेटली के समर्थन में आगे आए हैं © Getty Images
वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, इशांत शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी अरुण जेटली के समर्थन में आगे आए हैं © Getty Images

वित्त मंत्री और डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरूण जेटली पर विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के बाद एक के बाद एक कर भारतीय खिलाड़ी अरुण जेटली के समर्थन में आगे आ रहे हैं। वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर और इंशात शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरूण जेटली के समर्थन में आगे आये हैं। विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है कि हम अरूण जेटली जी के आभारी हैं कि वह हमारे संघ के अध्यक्ष रहे. वह हमेशा खेल में सुधार चाहते थे और किसी भी तरह से क्रिकेटरों की मदद करते थे। ALSO READ: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

कल वीरेन्द्र सहवाग ने अरुण जेटली का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था कि अरुण जेटली खिलाड़ियों के लिये हमेशा मौजूद होते थे, खिलाड़ी उनसे क्रिकेट से जुड़ी किसी भी समस्या पर चर्चा कर सकते थे। डीडीसीए के अन्य सदस्यों से अलग अरुण जेटली खिलाड़ियों की समस्याओं को दूर करने के लिये हमेशा मौजूद रहते थे, वो पूरी कोशिश करते थे कि खिलाड़ियों से जुड़ी हर समस्या को दूर किया जा सके। ALSO READ: हैमिल्टन टेस्ट 5 विकेट से जीता न्यूजीलैंड, विलियमसन ने जड़ा शतक

दिल्ली के रणजी खेलने वाले गौतम गंभीर और इंशात शर्मा ने भी अरुण जेटली की समर्थन किया था। गौतम गंभीर ने अरुण जेटली की तारीफ करते हुए कहा कि जब जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष थे तब इसमें काफी अच्छे काम हुए। अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक स्टेडियम का निर्माण किया गया। आपको पता ही है कि पहले कोटला किस तरह का स्टेडियम था और अब कैसा है। ये सब काम तभी हुए जब जेटली अध्यक्ष थे। ALSO READ: केन विलियमसन टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज बने

TRENDING NOW

इशांत शर्मा ने भी वित्त मंत्री की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। इंशात ने अपने ट्ववीटर पेज पर लिखा है कि अरूण जेटली से मैंने जब भी बात की तो वह हमेशा मददगार, निष्पक्ष और विनम्र रहे। गौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने अरुण जेटली पर बतौर अध्यक्ष 1999 से 2013 के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कीर्ति आजाद और बिशन सिंह बेदी जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने डीडीसीए पर लगाये गये आरोपों का समर्थन किया। ALSO READ: मार्क वॉ ने वेस्टइंडीज के सीनियर खिलाड़ियों के रोल पर उठाया सवाल