×

डीडीसीए घोटाले में कीर्ति आजाद का बड़ा खुलासा

डीडीसीए ने प्रतिदिन के हिसाब से 16000 रुपये लैपटॉप, 3000 रूपये प्रिंटर का खर्च दिखाया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 20, 2015 6:36 PM IST

कीर्ति आजाद ने डीडीसीए घोटाले पर कई बड़े खुलासे किये © Getty Images
कीर्ति आजाद ने डीडीसीए घोटाले पर कई बड़े खुलासे किये © Getty Images

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और बीजेपी के MP कीर्ति आजाद ने डीडीसीए स्कैम में एक बड़ा खुलासा करते हुए एक वीडियो टेप मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। कीर्ति आजाद ने एक प्रेस कांफ्रेस बुलाकर इस वीडियो टेप को मीडियाकर्मियों को दिखाया। इस प्रेस कांफ्रेंस में कीर्ति आजाद के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार ने अरुण जेटली पर डीडीसीए के कार्यकाल के दौरान घोटाले का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी। इस प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कीर्ति आज़ाद ने मीडिया को ये जानकारी दी कि डीडीसीए में पिछले 10 साल के दौरान 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की हेराफेरी हुई, जिसकी जांच नहीं की गई है। कीर्ति आजाद द्वारा प्रस्तुत इस वीडियों में दिखाया गया है कि डीडीसीए ने 16000 रूपये लैपटॉप, 3000 रूपये का प्रिंटर और 5000 रूपये पूजा की थाली पर प्रतिदिन खर्च किये हैं।इस वीडियों में बहुत सी ऐसी फेक कंपनियों का भी जिक्र किया गया है जिनको डीडीसीए ने कॉन्ट्रेक्ट दिये है।  ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

TRENDING NOW

कीर्ति आज़ाद ने इस वीडियो के ज़रिये सभी गवाहों और सबूतों से बात करते हुए सच को सामने लाने की कोशिश की। जिसमें उन्होंने कई बिल्स और प्रॉपर्टी के ज़रिये इस स्कैम की सभी परतों को खोल कर रख दिया। कीर्ति आज़ाद ने अरुण जेटली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अरुण जेटली को डीडीसीए अफसरों के करप्शन पर 200 से ज्यादा चिट्ठियां लिखीं, जिसका उनके अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने ये आरोप लगाया कि स्टेडियम कन्स्ट्रक्शन में 24 करोड़ रुपए खर्च होने थे, लेकिन 130 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका, जो कि किसी बड़ी धांधली की ओर इशारा कर रहा है। बता दें कि पहले भी डीडीसीए को लेकर बिशन सिंह बेदी, मनिंदर सिंह, सुरिंदर खन्ना जैसे पूर्व क्रिकेटर इस तरह का आरोप लगा चुके हैं। ALSO READ: मोहम्मद अजहरूद्दीन ने रचाई तीसरी शादी