×

अरुण जेटली के समर्थन में आगे आए वीरेन्द्र सहवाग

खिलाड़ियों के हित के लिये हमेशा उपलब्ध रहे अरुण जेटली- वीरेन्द्र सहवाग

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 20, 2015 2:25 PM IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली के समर्थन में बोले वीरेन्द्र सहवाग
वित्त मंत्री अरुण जेटली के समर्थन में बोले वीरेन्द्र सहवाग

वित्त मंत्री और डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष अरूण जेटली पर विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाये जाने के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग अरुण जेटली के समर्थन में उतर आए हैं। हाल ही भारत साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सहवाग ने कहा कि अरुण जेटली खिलाड़ियों के लिये हमेशा मौजूद होते थे, खिलाड़ी उनसे क्रिकेट से जुड़ी किसी भी समस्या पर चर्चा कर सकते थे। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि डीडीसीए के अन्य सदस्यों से अलग अरुण जेटली खिलाड़ियों की समस्याओं को दूर करने के लिये हमेशा मौजूद रहते थे, वो पूरी कोशिश करते थे कि खिलाड़ियों से जुड़ी हर समस्या को दूर किया जा सके। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

गौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने अरुण जेटली पर बतौर अध्यक्ष 1999 से 2013 के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अरुन जेटली के समर्थन करते हुए ट्वीट किये।

TRENDING NOW

© Virender Sehwag twitter
© Virender Sehwag twitter

हालांकि भारत के ही एक अन्य पूर्व खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार का समर्थन किया है। बिशन सिंह बेदी ने दिल्ली सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा संघ में भ्रष्टाचार की जांच कराने के फैसले का स्वागत करता हूं। बेदी ने कहा कि मैं अरविन्द केजरीवाल का शुक्रगुजार हूं। वह दिल्ली के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने डीडीसीए में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाया है। बेदी ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बारे में कहा है कि उन्होंने डीडीसीए के अंदर भ्रष्टाचार को रोका नहीं। ALSO READ: साउथ अफ्रीका टीम में वापसी को तैयार हैं डेल स्टेन