add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जल्‍द फिरोजशाह कोटला मैदान में विराट कोहली के नाम होगा स्‍टैंड

विराट कोहली एक दशक में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - August 18, 2019 8:08 PM IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली की शानदार उपलब्धियों को देखते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने फिरोजशाह कोटला मैदान का एक स्टैंड का नाम भारतीय कप्तान के नाम पर रखने का फैसला किया है।

पढ़ें:- स्मिथ को चोटिल करने के बाद आर्चर ने पहली बार दी प्रतिक्रिया, कहा…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिल्ली के दो अन्य पूर्व खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी और मोहिंदर अमरनाथ के भी कोटला में स्टैंड हैं लेकिन उन्हें यह सम्मान संन्यास लेने के बाद मिला। कोहली सबसे युवा सक्रिय क्रिकेटर हैं जिनके नाम पर स्टैंड का नाम रखकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने बयान में कहा, ‘‘विश्व कप में विराट कोहली के शानदार योगदान ने डीडीसीए को गौरवांवित किया है। कई उपलब्धियां और कप्तानी में रिकाॅर्ड बनाने के लिए हमें उन्हें सम्मानित करने में खुशी होगी।’’

पढ़ें:- सोशल मीडिया पर सचिन-धोनी नहीं बल्कि विराट हैं फैन्‍स की पहली पसंद

वीरेंद्र सहवाग और अंजुम चोपड़ा दिल्ली के दो अन्य क्रिकेटर हैं जिनके नाम पर कोटला में गेट हैं जबकि हाॅल हॉफ फेम को पूर्व भारतीय कप्तान एमएके पटौदी का नाम दिया गया है।

डीडीसीए साथ ही भारतीय टीम के सदस्यों को 12 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सम्मानित करेगा।उन्होंने कहा, ‘‘यादों को सहेजने के लिए डीडीसीए एक स्टैंड का नाम उनके नाम पर रखना चाहता है। मुझे यकीन है कि ‘विराट कोहली स्टैंड’ दिल्ली के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा। हमें खुशी है कि टीम इंडिया का कप्तान ही दिल्ली का खिलाड़ी नहीं है बल्कि उसका सलामी बल्लेबाज (शिखर धवन), विकेटकीपर (रिषभ पंत) और एक मुख्य गेंदबाज (इशांत शर्मा) भी दिल्ली का है।’’