बारिश की वजह से जीती टीम इंडिया... डीन जोंस को ट्वीट करना पड़ा महंगा

पहले वनडे मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया बहाना बना रहा है

Edited By : Manoj Shukla |Sep 18, 2017, 04:26 PM IST

Published On Sep 18, 2017, 04:26 PM IST

Last UpdatedSep 18, 2017, 04:26 PM IST

भारतीय टीम ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया © Getty Images (File Photo)
भारतीय टीम ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराया © Getty Images (File Photo)

भारत के हाथों पहले वनडे में करारी हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को गहरा सदमा लगा है और प्रशंसकों, खिलाड़ियों के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ी भी कंगारुओं की इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी डीन जोंस ने टीम की हार के लिए बारिश का बहाना बनाया और ये भी माना कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को बारिश की ही मदद से ही हरा सकती है। जोंस ने कहा, ”तो मैंने देखा कि बारिश की वजह से भारत को जीत मिली। कोई नहीं, दूसरा मैच आने दो।” इस ट्वीट के बाद जोंस पर भारतीय प्रशंसक बरस पड़े और उन्हें जमकर नसीहत दी। ये भी पढ़ें: चेन्नई में क्यों हारी ऑस्ट्रेलिया टीम, पढ़िए स्टीवन स्मिथ का ‘बहाना’

 

 

 

 

जोंस के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कहा, ”एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का ब्रेन फेड हो गया।” एक और यूजर ने लिखा, ”बारिश हमेशा दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए फायदेमंद होती है। मुझे डर है कि आपके पास कुछ क्रिकेट की समझ नहीं है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अगर आपने कभी फुटबॉल खेला होता तो आप एक अच्छे डिफेंडर होते।” एक और यूजर ने लिखा, ”तो ऑस्ट्रेलिया को हमेशा हार पचाने के लिए बहाने की जरूरत पड़ती है। बहादुर बनिए।” एक और यूजर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर सवाल खड़े करते हुए लिखा, ”मैंने देखा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 21 ओवरों के मैच में ही संघर्ष कर रही थी। अगर मैच 50 ओवरों का होता तो ऑस्ट्रेलिया का हाल इससे भी बुरा होता।”

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 26 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत ने 50 ओवरों में 281 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलियाई पारी से पहले बारिश ने मैच में खलल डाला और मैच को 21 ओवरों का कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया को 21 ओवरों में 164 रनों का लक्ष्य दिया गया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 26 रनों से मैच हार गई।

Editor's Pick