माइकल होल्डिंग से हार्दिक पांड्या की तुलना करके फंस गए डीन जोंस, हुए ट्रॉल

हार्दिक पांड्या मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं

Edited By : Manoj Shukla |Sep 26, 2017, 08:37 AM IST

Published On Sep 26, 2017, 08:37 AM IST

Last UpdatedSep 26, 2017, 08:37 AM IST

हार्दिक पांड्या © Getty Images
हार्दिक पांड्या © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में हार्दिक पांड्या बल्ले और गेंद दोनों से अपना कमाल दिखा रहे हैं। अब तक खेले गए 3 मैचों में से 2 बार पांड्या मैन ऑफ द मैच का खिताब भी हासिल करने में कामयाब रहे हैं। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोंस ने पांड्या की तुलना माइक होल्डिंग से कर दी जिसके बाद उन्हें ट्रॉल होना पड़ गया। दरअसल, जोंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ”क्या किसी ने सोचा है कि हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी एक्शन माइकल होल्डिंग से मिलता-जुलता है। निश्चित रूप से स्पीड में अंतर है, लेकिन एक्शन एक जैसा ही है।” ये भी पढ़ें: बेंगलुरू में रुक जाएगा टीम इंडिया का ‘विजयरथ’?

 

 

 

 

 


जोंस के इस ट्वीट के बाद प्रशंसकों ने उन्हें निशाने पर ले लिया और ट्रॉल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ”मेरी आपसे विनती है कि पांड्या और होल्डिंग के बीच तुलना मत कीजिए।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, ”हो सकता है कि आप क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हो लेकिन पांड्या और होल्डिंग के बीच तुलना दिखाता है कि आप क्रिकेट को रेडियो पर फॉलो करते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”बिलकुल भी नहीं।” वहीं कुमार संगाकारा ने लिखा, ”हार्दिक पांड्या एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, भारत हर हालात में अब मजबूत टीम नजर आ रही है।”

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के धाकड़ा गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने 60 टेस्ट मैचों में 249 विकेट झटके थे। वहीं उन्होंने 102 वनडे मैचों में 142 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं पांड्या की बात करें तो वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पांड्या ने 3 मैचों में 60.33 की औसत से 181 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं। पांड्या ने अपने करियर की बेस्ट पारी भी इसी सीरीज में खेली है और उनका बेस्ट स्कोर 83 रन है। खास बात ये है कि पांड्या ने इस सीरीज में अब तक 110.36 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं, जिनमें 9 छक्के और 12 चौके शामिल हैं। गेंदबाजी में भी पांड्या ने कमाल दिखाया है और सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वो चौथे नंबर पर हैं। पांड्या ने इस सीरीज में अब तक 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

Editor's Pick