- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dean Jones eager to commentate in Pakistan during Sri Lanka tour
पाकिस्तान में कमेंट्री करना चाहता है ये दिग्गज खिलाड़ी
माना जा रहा है कि श्रीलंका की टीम पाकिस्तान का दौरा कर सकती है
Published On Aug 17, 2017, 05:42 PM IST
Last UpdatedAug 17, 2017, 05:42 PM IST

पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड के मौजूदा कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोंस ने कहा है कि उन्हें खुशी होगी अगर विश्व XI और श्रीलंका की टीम आने वाले समय में पाकिस्तान का दौरा करती है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो पाकिस्तान में कमेंट्री करने के लिए तैयार हैं। जोंस ने कहा, ”जबसे मैंने खबर सुनी है कि श्रीलंका की टीम पाकिस्तान का दौरा कर सकती है तबसे ही मुझे काफी खुशी हो रही है। अगर श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में सीरीज खेलने आती है तो मैं कमेंट्री करने के लिए तैयार हूं।” ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप फाइनल में चौका लगाकर टीम इंडिया को जिताने का सपना पाले बैठे हैं सुरेश रैना!
जोंस ने आगे कहा, ”पाकिस्तान की क्रिकेट के लिए ये बहुत अच्छा होगा अगर श्रीलंका और विश्व XI की टीम वहां आतीं हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दोनों टीमों के दौरे सफल होंगे और पाकिस्तान में दोबारा क्रिकेट शुरू होगी।” हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के पाकिस्तान दौरे को हरी झंडी दी है। बोर्ड ने कहा था, ”हमने अपनी सुरक्षा टीम पाकिस्तान भेजी थी और उन्होंने हमें बताया कि पाकिस्तान में माहौल काफी अच्छा है। हालात तेजी से बदल रहे हैं और पहले से बहुत बेहतर हुए हैं। श्रीलंका की टीम पाकिस्तान दौरे पर जाएगी और वहीं वो 3 मैचों की टी20I सीरीज खेलेगी।”
इसके अलावा ये भी माना जा रहा है कि विश्व XI की टीम भी पाकिस्तान दौरे पर जा सकती है। पाकिस्तान के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद कहा गया था कि विश्व XI की टीम पाकिस्तान में जाकर टी20 मैच खेलेगी। आपको बता दें कि साल 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में कोई भी बड़ा देश खेलने से कतराता है और सभी बड़ी टीमों ने पाकिस्तान में जाकर खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब पीसीबी पाकिस्तान में दोबारा क्रिकेट बहाल करना चाहता है। विश्व XI की टीम और श्रीलंका की टीम का पाकिस्तान कै दौरा उसी दिसा में उठाया गया कदम है।