- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Dean jones explains the photo showing mobile phone being used in dugout during the karachi kings versus peshawar zalmi 3950676
पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान डगआउट में इस्तेमाल हुआ मोबाइल; डीन जोन्स ने बताई असली वजह
पीएसएल 2020 में कराची किंग्स और पेशावर जालिमी के बीच मैच के दौरान ये घटना हुई।
Published On Feb 22, 2020, 02:29 PM IST
Last UpdatedFeb 22, 2020, 02:29 PM IST
क्रिकेट मैच से जुड़ी तस्वीर या वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2020) के एक मैच से जुड़ी फोटो गलत कारणों से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
पीएसएल 2020 सीजन में कराची किंग्स और पेशावर जालिमी के बीच 21 फरवरी को खेले गए मैच की एक तस्वीर सोशल मीडिया के चक्कर लगा रही है, जिसमें कराची टीम के डगआउट में एक शख्स मोबाइल फोन पर बात कर रहा है। फैंस ने तुरंत ही इस बात कर ध्यान दिया और ये सवाल उठाए की मैच के दौरान डगआउट में फोन क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है।
Like in ALL T20 cricket. The manager/CEO is the only one allowed to have a phone. In this case Tariq.. our CEO is doing work. Here he is organising us Practice times for today. Thanks for your concern. https://t.co/UORGtmMlro
— Dean Jones AM (@ProfDeano) February 22, 2020
अब टीम के कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई डीन जोन्स ने इस पर सफाई दी है। जोन्स ने ट्वीट किया, “जैसा कि सभी टी20 क्रिकेट मैचों में होता है, मैनेजर/सीईओ अकेले ऐसे शख्स होते हैं जिन्हें फोन इस्तेमाल करने की इजाजत है। इस मामले में तारिक, हमारे सीईओ अपना काम कर रहे हैं। यहां पर वो आज (22 फरवरी) के लिए हमा8रे अभ्यास सेशन का आयोजन कर रहे हैं। आपके चिंता करने के लिए शुक्रिया।”
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद मिताली राज ने पूनम यादव को कहा ‘गेमचेंजर’
बता दें कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों को मैच के दौरान मोबाइल या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। खिलाड़ी स्टेडियम में घुसने से पहले अपने मोबाइल और बाकी उपकरण
टीम स्टाफ के हवाले कर देते हैं।
हालांकि टी20 लीग में टीम के मैनेजर को मोबाइल इस्तेमाल करने की इजाजत है लेकिन पिछले कुछ समय में पाकिस्तान सुपर लीग से जुड़े कई मैच फिक्सिंग मामले सामने आने की वजह से फैन इस फोटो को देकर भड़क गए।